Election Results 2019: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद त्रिपुरा में लोकसभा की दोनों सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा पार्टी ने पूर्वोत्तर की 12 सीटों पर भी जीत हासिल की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया।
Election Results 2019 LIVE Updates: यहां देखें नतीजे
Election Results 2019: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद त्रिपुरा में लोकसभा की दोनों सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा पार्टी ने पूर्वोत्तर की 12 सीटों पर भी जीत हासिल की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया।
Loksabha Election 2019 Results live updates: See constituency wise winners list
विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार को हराने वाली प्रतिमा भौमिक को इस बार भाजपा ने लोकसभा का टिकट दिया था। प्रतिमा ने पश्चिम त्रिपुरा सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुबल भौमिक को 3 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। सुबल भौमिक इस साल मार्च तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे।
पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं पार्टी की दूसरी उम्मीदवार रेबती त्रिपुरा ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञादेबबर्मन को 2 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया। वाम दल के उम्मीदवार इस दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। राज्य की दोनों सीटें जीतने पर मुख्यमंत्री ने जनता को इस जीत के लिए बधाई दी।
ऐतिहासिक जीत पर बधाईः सीएम ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक जीत है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और अमित शाह की रणनीतिक के कारण संभव हो सकी है।’ राज्य के भाजपा अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सीएम ने कहा कि यह जीत भाजपा के भीतर ही कई षड्यंत्रों के बावजूद हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि हमारे अपने लोगों ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का नाम लेने की जरूरत नहीं है। उनके नाम अपने आप सामने आ जाएंगे। सीएम ने कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने हमारा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पार्टी षड्यंत्र रचने वाले नेताओं के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करेगी।