Mizoram Vidhan Sabha Chunav 2023: मिजोरम में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और कुल 8.57 लाख मतदाताओं में से 77 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने कहा कि मतदान 80 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है, क्योंकि दूर-दराज के जिलों से अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। निर्वाचन आयोग के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 77.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 2018 में विधानसभा चुनाव में 81.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। लियानजेला ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे की समय सीमा के एक घंटे बाद शाम पांच बजे तक भी मतदान जारी था, क्योंकि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कतार में लगकर इंतजार कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि सभी 1,276 केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस चुनाव में 18 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मिजोरम विधानसभा चुनावः शांतिपूर्ण रहा मतदान, 77% से अधिक लोगों ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार दोपहर तीन बजे तक करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के पहले आठ घंटों में मतदान प्रतिशत 68.96 दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक 11 जिलों में से, सरछिप में सबसे अधिक 77.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद ख्वाज़ॉल में 77.12 प्रतिशत और हनाथियाल में 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान (52.02 फीसदी) सियाहा में दर्ज किया गया। आइजोल जिले (65.06 प्रतिशत) और सैतुअल (68.08 प्रतिशत) में भी अन्य की तुलना में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया।
मिजोरम में मतदान का इस बार नया रिकॉर्ड बन सकता है। मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 3 बजे तक मिजोरम में 68.96 फीसदी वोटिंग हुई है। अभी भी मतदान केंद्रों के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी एमएनए विरोधी लहर को मात देकर एक बार फिर सत्ता में शामिल होगी। बता दें कि चुनाव में 16 महिलाओं समेत 174 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार एमएनएफ, पीपल्स मूवमेंट और कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी ने भी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
आंकड़ों के मुताबिक, मिजोरम के 11 जिलों में सेरचिप में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सेरचिप में 60.37 प्रतिशत, खौझौल में 60.20 प्रतिशत और लॉन्गतलाई में 59.31 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने बताया कि मतदान ‘‘शांतिपूर्ण चल रहा है और अभी तक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में कोई दिक्कत नहीं है।’’
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक करीब 53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मतदान के शुरुआती छह घंटों में 52.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
मिजोरम में एक बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। दोपहर 1 बजे तक यहां 52.73 फीसदी वोटिंग देखने को मिली है। माना जा रहा है कि इस बार मिजोरम वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना सकता है।
मिजोरम में इस बार भारी संख्या में लोग मतदान के लिए घर से बाहर निकले हैं। मतदान केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह 11 बजे तक 32.68 फीसदी लोगों ने मतदान किया। 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
मिजोरम विधानसभा चुनाव में MNF के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद वनलालवेना ने कहा कि चुनाव में मेरी ही जीत होगी। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में जहां भी जाता हूं, हर कोई मेरे अच्छे काम के लिए मुझसे प्यार करता है। वनलालवेना ने कहा कि इस बार चुनाव में इस बार विकास और रोजगार की समस्याएं मुख्य मुद्दा हैं।
#WATCH | Aizawl, Mizoram: On the assembly elections, Rajya Sabha MP and MNF Party candidate K Vanlalvena says, "I will be the winner in these elections… Wherever I visit within my constituency, everybody loves me for my good work…The main agenda will be the development of my… pic.twitter.com/dmmarvWF4L
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम में सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक 26.43 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
22.97% voter turnout recorded till 11 am in Chhattisgarh and 26.43% in Mizoram. #ChhattisgarhElections2023 #MizoramElection2023 pic.twitter.com/xKeNXk3etK
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के मुख्यमंत्री और MNF अध्यक्ष जोरमथंगा ने आइजोल उत्तर-2 विधानसभा के एक बूथ पर मतदान किया है। इससे पहले वह ईवीएम में खराबी के कारण वोट नहीं डाल पाए थे। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मिजोरम में एक बार फिर उनकी पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है।
#WATCH | Mizoram Elections | CM and MNF president Zoramthanga casts his vote at a polling station under Aizawl North-II assembly constituency.
— ANI (@ANI) November 7, 2023
He could not vote earlier in the morning due to a technical glitch in the machine. pic.twitter.com/YDPri8o6wM
मिजोरम में सुबह 9 बजे तक करीब 15 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 15.51 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे अधिक खजावल में 27.22 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं सरचिप में सबसे कम 11.70 फीसदी मतदान हुआ है।
मिजोरम में बीजेपी इस बात 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। मतदान के बीच बीजेपी नेता अनिल एंटनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मिजोरम में बीजेपी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। हम यहां जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनमें से ज्यादातर पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि यह मिजोरम राज्य में हमारा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा।
मिजोरम में मतदान में लोग भारी संख्या में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 9 बजे तक मिजोरम में करीब 12.80 फीसदी मतदान हुआ है।
9.93% voter turnout recorded till 9 am in Chhattisgarh and 12.80% in Mizoram. #ChhattisgarhElections2023 #MizoramElection2023 pic.twitter.com/XkG5JYHGpp
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए इस बार होम वोटिंग (घर से मतदान) के माध्यम से 2,058 वोट और डाक मतपत्रों के माध्यम से 7,497 वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से शनिवार तक के दिए गए आंकड़ों के मुताबिक घर से मतदान और डाक मतपत्रों के माध्यम से कुल 9,555 वोट डाले गए हैं।
मतदान के बाद मिजोरम कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम सरकार बना सकते हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन मुझे लगता है कि हम शीर्ष पर आएंगे… हमने पहले ही 22 सीटें हासिल करने की संभावना पर विचार कर लिया है।
#WATCH | State Congress chief Lalsawta says, "…We are confident that we can form the Government…This constituency is difficult to predict but I think we will come on top…We have already considered the possibility of securing 22 seats."#MizoramElections2023 https://t.co/T2jK0jh3Ft pic.twitter.com/wX8kam8lHl
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबा कांभांपती ने ने आइजोल दक्षिण-2 सीट पर मतदान किया। वह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपना वोट डालने पहुंचे।
#WATCH | Mizoram Governor Hari Babu Kambhampati casts his vote at a polling booth in Aizawl South – II. #MizoramElections2023 pic.twitter.com/wDjBQVlLRt
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के मिशन वेंगथलांग के मतदान केंद्र पर भारी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।
#WATCH | Mizoram elections | Voters arrive at polling station 27 in Mission Vengthlang in large numbers to cast their vote. pic.twitter.com/xOaNcuwFef
— ANI (@ANI) November 7, 2023
मिजोरम के मुख्यमंत्री और MNF चीफ ज़ोरमथांगा ने कहा कि इस बार चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। यहां एमएनएफ सरकार बनेगी, इसका मुझे पूरा भरोसा है।
#WATCH | Mizoram elections | CM and MNF president Zoramthanga says, "It will not be a hung Assembly. It will be MNF Government. I have full confidence in that."
— ANI (@ANI) November 7, 2023
"BJP is not an alliance partner. NDA is there in the Centre. Here in the state, we don't have any alliance with BJP or… pic.twitter.com/BX297Gymin
Mizoram Election Live UPDATES: मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे। हालांकि ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण वह वोट नहीं डाल पाए। थोड़ी देर बाद वह दोबारा वोट डालने पहुंचेंगे।
#WATCH मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/PKsI3ZExwx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र केआइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Chief Minister of Mizoram Zoramthanga casts his vote for the Mizoram Assembly Elections 2023 at 19-Aizawl Venglai-I YMA Hall polling station under Aizawl North-II assembly constituency. pic.twitter.com/w3MdGFLWme
— ANI (@ANI) November 7, 2023
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम में 2018 विधानसभा चुनाव में 10 साल बाद मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की वापसी हुई। कुल 40 सीटों पर हुए चुनाव में MNF को 26 सीटें मिलीं वही कांग्रेस के खाते में पांच सीटें आई। इसके अलावा जोरम पीपुल्स मूवमेंट को 8 सीटें मिलीं और एक सीट भाजपा के खाते में आई। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी ने जोरामथांगा को CM बनाया। विधानसभा की मौजूदा स्थिति की बात करें तो मिजो नेशनल फ्रंट के पास इस समय 28 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 5, जोरम पीपुल्स मूवमेंट के पास 1, भाजपा के पास 1 और पांच निर्दलीय हैं।
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम में इस बार के विधानसभा चुनाव में मणिपुर का मुद्दा काफी अहम रहने वाला है। 25 जुलाई को आइजोल में हजारों लोगों ने कुकी समुदाय के समर्थन में रैली निकाली थी। इस रैली में सीएम जोरमथंगा भी शामिल हुए थे। उनका इशारा साफ था कि मणिपुर हिंसा इस बार चुनावी मुद्दा बनने वाला है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 16 अक्टूबर को मिजोरम के आइजोल में एक रैली को संबोधित करते हुए मणिपुर पर बात की थी। राहुल ने कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर की तुलना में इजराइल में होने वाली घटनाओं की ज्यादा चिंता है। 3 मई के बाद से हिंसा से जूझ रहा मणिपुर अब एक राज्य नहीं रहेगा बल्कि जाति के आधार पर दो हिस्सों में बंट जाएगा।
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम में इस बार बीजेपी और MNF अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। मणिपुर हिंसा की आंच मिजोरम तक फैली हुई है। सीएम जोरमथंगा ने 24 अक्टूबर को एक प्रोग्राम में कहा था कि मैं पीएम के साथ स्टेज शेयर नहीं करूंगा, क्योंकि मणिपुर में मैतेई लोगों ने चर्च जलाए। इसी वजह से हम बीजेपी का साथ नहीं दे सकते। दरअसल, मिजोरम में 87 फीसदी आबादी ईसाई है। ऐसे में जोरमथंगा अपने ईसाई वोटरों का नाराज करने का रिस्क नहीं उठाना चाहते। इसके अलावा राज्य में इस बार शरणार्थी संकट से निपटना प्रमुख चुनावी मुद्दा है।
Mizoram Election LIVE UPDATES: CM जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) भाजपा के नेतृत्व वाली नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) और केंद्र में सत्ताधारी NDA में शामिल है। हालांकि, MNF मिजोरम में भाजपा से अलग है। लोकसभा में MNF से एकमात्र सांसद लालरोसांगा हैं। वहीं राज्यसभा में भी MNF का एक ही सांसद हैं और उनका नाम के वनलालवेना है। वैसे तो यह पार्टी एनडीए के साथ रहती मगर मणिपुर हिंसा को लेकर MNF की केंद्र सरकार से नाराजगी है।
Mizoram Election LIVE UPDATES: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले राज्य के मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के लोगों की संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा की गारंटी देते हैं। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने लिखा, “मिजोरम के मेरे भाइयों और बहनों, जब आप मंगलवार को वोट देने जाएं तो कांग्रेस को वोट दें। हम आपकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं की रक्षा करेंगे, यह मेरी गारंटी है।” बता दें कि मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम के 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 18 महिलाएं भी अपनी किस्मत अजमा रही हैं। मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, राज्य में 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है। आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है, क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।
Mizoram Election LIVE UPDATES: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा। वीडियो आइजोल उत्तर-2 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-1 वाईएमए हॉल मतदान केंद्र से है।
#WATCH आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होगा। वीडियो आइजोल उत्तर-2 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-1 वाईएमए हॉल मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/ufFsmU1pEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
मिजोरम के 11 जिलों में सेरछिप में सबसे ज्यादा 84.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार आइजोल जिले में सबसे कम 73.09 प्रतिशत मतदान हुआ। दक्षिण मिजोरम के सियाहा (76.41 प्रतिशत) और सैतुल (75.12 प्रतिशत) में भी अन्यों की तुलना में कम मतदान हुआ।