Election Commission of India Chhattisgarh Election Result 2018: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रमन सिंह ने मीडिया से कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। रमन सिंह ने कहा, “मैं हार की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं।” रमन सिंह राज्य में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष में रहकर राज्य की सेवा जारी रखेंगे। राज्य में हुए चुनावों में कांग्रेस की आंधी जैसी दिख रही है। 90 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी 66 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा केवल 17 सीट पर आगे है। बहुजन समाज पार्टी तीन और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने चार सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना की जानकारी jansatta.com के ‘चुनाव 2018‘ पेज पर देखा जा सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http://www.cgsec.gov.in पर भी चुनाव नतीजों का अपडेट लिया जा सकता है।
Election Commission of India Result 2018 LIVE: Madhya Pradesh Election Result 2018
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh
Highlights
छत्तीसगढ़ में भाजपा को निर्णायक रूप से शिकस्त देने के लिए आम जनता को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बधाई दी है। इसे भाजपा की सांप्रदायिक और जनविरोधी आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनादेश बताया है।
चुनाव बाद एग्जिट पोल के नतीजे छत्तीसगढ़ में सही होते दिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-बसपा के गठबंधन के बिना कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।
छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी का जाना लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत पा लिया है। वहीं मध्यप्रदेश में स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस के मनोज मंडावी भाजपा के देवलाल दुग्गा से आगे, कांकेर में कांग्रेस के शिशुपाल सोरी भाजपा के हीरा लाल मरकाम से आगे, केशकाल में कांग्रेस के संतराम नेताम भाजपा के हरिशंकर नेताम से आगे, कोण्डागांव में कांग्रेस के मोहन मरकाम भाजपा के लता उसेंडी से आगे, नारायणपुर में कांग्रेस के चंदन कश्यप भाजपा के मंत्री केदार कश्यप से आगे, बस्तर में कांग्रेस के लखेश्वर बघेल भाजपा के डॉ. सुभाऊ कश्यप से आगे, जगदलपुर में रेखचंद जैन भाजपा के संतोष बाफना से आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस को बड़ी बढ़त जारी है। कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य को यहां 7 सीटों पर बढ़त हासिल है।
अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह आगे चल रहे हैं जबकि उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री पीछे हैं। रमन सिंह के अलावा बाकी के मंत्री अभी तक रेस में पिछड़े हुए हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सभी 7 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर जिले की दो सीटों रायपुर पश्चिम पर राजेश मूणत और रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन वेबसाइट पर मौजूदा समय में कांग्रस ने छत्तीसगढ़ में अपनी बढ़त बना रखी है। ताजा हाल जानने के लिए आप वेबसाइट पर जाकर अपडेट्स ले सकते हैं।
कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। हालांकि, दोपहर बाद तक ही साफ हो पाएगा कि कौन से राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह आगे चल रहे हैं जबकि उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री पीछे हैं। रमन सिंह के अलावा बाकी के मंत्री अभी तक रेस में पिछड़े हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छत्तीसगढ़ में एक बड़ा झटका लगा है। पहले दौर की मतगणना पार्टी पूरी तरह से पिछड़ी नजर आई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 15 वर्षों वाद वापसी कर रही है।
साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को छत्तीसगढ़ के 90 सीटों में से 49 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल विपरित दिखाई पड़ रहा है।
पहले दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 90 सीटों में से 61 पर आगे चल रहे हैं। BJP के तीन राज्यों में इस बार कांग्रेस आगे दिखाई पड़ रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन सात निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहा है। भाजपा यहां 2003 से सत्ता में है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा अजीत जोगी की पार्टी जकांछ भी अपना दमखम दिखा रही है। 90 सीटों के लिए अभी तक हुए मतगणना में कांग्रेस आगे नजर आ रही है।
राज्य के मौजूदा के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजनांदगांव सीट से पीछे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला ने बढ़त बना ली है। इसके अलावा 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी 56 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा ने 28 सीटों पर बढ़त बनाई है। जो पार्टी 46 सीटे जीतकर सदन में पहुंचेगी वो सरकार बना लेगी।
मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी समेत 1,269 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दोहराया है कि मंगलवार की मतगणना के बाद पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी, और कांग्रेस को सरकार बनाने की नहीं, बल्कि चुनाव परिणामों से उसके कुनबे में जो कलह होने वाली है, उससे निबटने की तैयारी करनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, "एक्जिट पोल के आंकड़े महज अनुमान हैं, और एक स्वस्थ लोकतंत्र में सरकार अनुमानों पर नहीं, जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास और सरकार की विकास योजनाओं व लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रामाणिकता से बनती है।"
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 46 और कांग्रेस को 35 सीटें दी है जबकि एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने भाजपा को 52 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। न्यूज नेशन के मुताबिक, कांग्रेस को 40 से 44 सीटें और भाजपा को 38 से 42 सीटें मिलने की बात कही है। न्यूज24-पेश मीडिया के एक्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 51 सीटों के साथ विजयी बताया गया है, वहीं भाजपा को 36 से 42 सीटें मिलने की बात कही गई है।