East Delhi Lok Sabha Elections 2024 Date, Candidate Name: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग ने कर दी है। लेकिन राजनीतिक दलों ने काफी समय पहले से ही अपनी सियासी पिच सजानी शुरू कर दी। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। यहां पर साल 2019 में क्रिकेट से राजनीति में आए गौतम गंभीर ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
साल 2019 में लोकसभा चुनाव 12 मई को हुए थे। इस बार भी मई माह में ही चुनाव कार्यक्रम रखा गया है। पूर्वी दिल्ली लोकभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इस सीट से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, गौतम गंभीर ने अपने राजनीतिक करियर को विराम दे दिया है। इस सीट से बीजेपी ने इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है।
East Delhi Lok Sabha Election Candidates | ||
Party | Candiate Name | |
1 | BJP | हर्ष मल्होत्रा |
2 | Congress | अभी घोषणा नहीं |
3 | AAP | कुलदीप कुमार |
लोकसभा 2019 में गौतम गंभीर ने मारी थी बाजी
पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर ने अपने प्रतिद्वंदियों को करारी शिकस्त दी थी। यहां पर उन्हें 6,96,156 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को 3,04,934 वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। आप नेता आतिशी को 2,19,328 वोट हासिल हुए।
East Delhi Lok Sabha Elections Result 2019 | ||||
Party | Candiate Name | Votes | ||
1 | BJP | गौतम गंभीर | 6,96,158 | Winner |
2 | AAP | अरविंदर सिंह लवली | 3,04,934 | |
3 | Congress | आतिशी मार्लेना | 2,19,328 |
इन तीन नेताओं के बीच देखने को मिला मुकाबला
गौतम गंभीर: भारतीय क्रिकेट जगत के बल्लेबाज गौतम गंभीर पर ही भाजपा ने साल 2019 में ही दांव लगाया। उसी चुनाव से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। गौतम गंभीर ने 3 अक्टूबर 2018 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। गंभीर ने 22 मार्च 2019 को भाजपा का दामन थामा था।
अरविंदर सिंह लवली: कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले अरविंदर सिंह लवली ने ही पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से पर्चा भरा था और वह भाजपा नेता गौतम गंभीर से हार गए। लवली ने दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार में कई विभागों को संभाल चुके हैं। इनमें शहरी विकास, पर्यटन और परिवहन विभाग शामिल है। उन्हें इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है।
आतिशी: आम आदमी पार्टी ने आतिशी पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दांव लगाया था। वह वर्तमान समय में केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री समेत कई प्रभार संभाल रही हैं। उन्होंने भी पहली बार ही 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह भी भाजपा के गौतम गंभीर से मात खा गई थी।
साल 2014 में भी भाजपा ने ही जीत दर्ज की
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से महेश गिरी का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 572202 वोट मिले। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजमोहन गांधी को 190463 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, शीला दीक्षित के बेटे इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे थे। 2014 में कुल 65.41 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महेश गिरी का टिकट काट दिया था।