Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का आक्रमक अंदाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनकी तरफ से चुनाव आयोग पर निशाना साधा गया है। उन्होंने तो राजीव कुमार को ही आड़े हाथों ले लिया है। यहां तक कहा गया है कि अगर राजनीति करनी है तो उनको चुनाव लड़ लेना चाहिए।

राजीव कुमार पर भड़के केजरीवाल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजीव कुमार जी को Post Retirement नौकरी चाहिए। जितना कबाड़ा राजीव कुमार ने चुनाव आयोग का किया, उतना किसी ने नहीं किया। अगर राजीव कुमार को राजनीति करनी है तो चुनाव लड़ें। केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि राजीव कुमार ने चुनाव आयोग का कबाड़ा कर डाला है, इतिहास उन्हें कभी भी माफ नहीं करने वाला है।

केजरीवाल ने क्या आरोप लगाए?

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी वाले चादरें बांट रहे हैं, पैसे बांट रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया, उनकी तरफ से कुछ नहीं बोला गया। आप संयोजक के मुताबिक जिस तरह की भाषा चुनवा आयोग लिख रहा है, वो असल में इलेक्शन कमीशन की नहीं होती है। अब असल में इस समय यमुना को लेकर विवाद जारी है। अरविंद केजरीवाल के दावों के बाद से ही बीजेपी उन पर हमलावर है। इसके ऊपर चुनाव आयोग ने भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

पूरा विवाद क्या चल रहा है?

अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जहर होने की बात कर दी थी, उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बीजेपी वालों ने ऐसी हरकत की है जिसके बारे में इतिहास में कभी नहीं सोचा गया होगा। दिल्ली को पीने का पानी हरियाणा से मिलता है और यमुना हरियाणा से आती है। हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है लेकिन उन्होंने यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दिया।

केजरीवाल ने आगे कहा था कि यह तो दिल्ली जल बोर्ड का भला हो क्योंकि इंजीनियर ने उस बात को पकड़ लिया, उन्होंने इस पानी को बॉर्डर पर ही रोक दिया। अगर यह पानी दिल्ली में आ जाता और पीने के पानी के साथ मिल जाता, न जाने कितने लोगों की जान चली जाती, नरसंहार जैसी स्थिति हो जाती। ऐसा जहर मिलकर भेजा इन लोगों ने कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी सफाई नहीं कर पाते। वैसे यमुना को लेकर हो रही राजनीति को अगर ठीक तरीके से समझना है तो यहां क्लिक करें