Lok Sabha Elections 2019: राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि इस बार प्रियंका गांधी गैर राजनीतिक वजह से चर्चा के केंद्र में हैं। दअसल प्रयागराज पहुंची कांग्रेस महासचिव एक बीमार बच्ची को निजी विमान से एम्स भेजने को लेकर खासी चर्चा में हैं। खबर है कि बच्ची बहुत बीमार थी जिसके चलते उसे चार्टड प्लेन से दिल्ली के एम्स में शिफ्ट किया गया।

खबर के मुताबिक बच्ची ट्यूमर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थी। इसपर बच्ची के माता पिता ने मदद के लिए प्रियंका गांधी से मदद की गुहार लगाई। प्रियंका गांधी ने तुरंत अपने निजी विमान से बीमार बच्ची को दिल्ली स्थित एम्स रेफर करवा दिया। उनकी ही पहल पर उस बच्ची को प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रही थीं। इस दौरान बच्ची के माता-पिता से मिलने पर उसकी बीमारी के बारे में उन्हें जानकारी मिली। खबरों के मुताबिक दो साल के अंशु को ट्यूमर हो गया था। पूर्व में प्रचार के दौरान बीमार बच्ची के बारे में प्रियंका को जब पता चला तब उसे प्रयागराज के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया था। प्रियंका से मुलाकात में बच्ची के पिता ने बताया कि वह आर्थिक कमजोरी के कारण बेटी का इलाज नहीं करा पा रहा है।

जानना चाहिए कि प्रियंका गांधी उस वक्त प्रयाजराज में चुनाव प्रचार में व्यस्त थी जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वो बच्ची का बेहतर इलाज कराने में उसके परिवार की मदद करें। इसके बाद पीड़िता को रात में ही कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन निजी विमान से उसे दिल्ली लेकर आए। बच्ची का दिल्ली में इलाज जारी है।

यहां देखें वीडियो-