कांग्रेस नेत्री और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर वित्तमंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जेटली ने देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार किया है। इसके अलावा प्रियंका ने वित्तमंत्री के ब्लॉग लिखने पर भी तंज कसा है। उन्होंने जेटली को ब्लफ मास्टर ब्लॉगर बताते हुए फ्लॉप वित्तमंत्री करार दिया है। बता दें कि इसके पहले प्रियंका ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप मोदी सरकार पर लगाया था।

National Hindi News Today LIVE: दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अरुण जेटली पर प्रियंका का वार: बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए शनिवार को एक ट्वीट किया था। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, “अरुण जेटली उतनी ही तेज गति से ‘ब्लफ मास्टर ब्लॉगर’ के रूप में उभरे हैं जितनी तेजी से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था का बंटाधार करके उन्हें देश के ‘फ्लॉप वितमंत्री’ का दर्जा प्राप्त हुआ।”

प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट

जेटली का ब्लॉग: बता दें कि हाल ही में अरुण जेटली ने एक ब्लॉग के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि मैं देश में पिछले कुछ महीनों से महागठबंधन की बातें सुनकर ऊब चुका हूं। जेटली ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व की सरकारों का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो साफ हो जाएगा कि वहां सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला ही रहा है।

[bc_video video_id=”6017990471001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

महागठबंधन को बताया ‘राजनीतिक सर्कस’: वित्त मंत्री ने हाल ही में कहा था कि संभावित ‘महागठबंधन’ में कोई भी बंधन नहीं है। साथ ही उन्होंने इसे राजनीतिक सर्कस करार दिया था। जेटली ने कांग्रेस पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि भारतीय लोग नेताओं का मूल्यांकन उनकी क्षमता तथा गुणवत्ता से करते हैं ना कि किसी पारंपरिक जुड़ाव से।