Lok Sabha Election 2019: चुनाव के समय देश में राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की प्रशंसा या उनकी महानता का बखान करने लिए पार्टी के दूसरे क्रम या इसके बाद के नेता अक्सर तरह-तरह के बयान देते रहते हैं।
इस क्रम में कुछ बयान काफी चर्चा बटोरते हैं। हाल ही में तमिलनाडु में एआईएडीएमके के एक नेता पीएम मोदी को ‘देश का डैडी’ बताया था। इसी क्रम में अब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का बयान सामने आया है। कांग्रेसी नेता पीसी चाको ने गांधी परिवार को देश की ‘फर्स्ट फैमिली’ बताते हुए कहा कि देश गांधी परिवार का आभारी है।
एएनआई से बातचीत में शनिवार को चाको ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया की फर्स्ट फैमिली के प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं। चाको ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का भारत के प्रथम परिवार के प्रति नकारात्मक किस्म का रवैया रहता है। भारत का प्रथम परिवार सही मायनों में भारत का प्रथम परिवार है।
भारत इनके प्रति आभारी है।’ उन्होंने कहा, पीएम अंतरिक्ष में भारत की चमत्कारिक सफलता की बात कर रहे थे। जबकि हकीकत यह है कि भारत अंतरिक्ष में आज जो भी है वह पंडित जवाहर लाल नेहरू की योजनाओं और नेतृत्व के कारण है। चाको ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।
[bc_video video_id=”6019914722001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
भारत जब आजाद हुआ था, उस समय स्थिति कैसी स्थिति थी? मोदी इतिहास नहीं जानते हैं। भारत हरित क्रांति, श्वेत क्रांति के जरिये स्व निर्भर हुआ। उस समय हर चीज पंडित नेहरू के नेतृत्व में हुई।
भारत के प्रथम परिवार का योगदान और उनके परिवार के योगदान को मिटाया नहीं जा सकता। कांग्रेस नेता इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इसको देखेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग अपनी हर सभा में देश में व्याप्त अव्यवस्था के लिए गांधी परिवार को कोसते रहते हैं। मालूम हो कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 सात चरण में होंगे।
11 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा जबकि अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। देश के तीन बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में 7 चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

