Chhattisgarh Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ की पाटन विधानसभा सीट राज्य की अहम सीटों में से एक रही है। यहां छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में थे और उन्होंने बीजेपी के जबड़े से ये सीट छीन ली है। शुरुआती रुझानों में पहले यहां से विजय बघेल बढ़त बनाए हुए थे लेकिन, अंत में कांग्रेस ने बाजी मार ली। यहां पर वोटों की गिनती 18 राउंड में हुई और भूपेश बघेल को 95438 वोट मिले हैं। वहीं, भतीजे विजय बघेल को 75715 वोट मिले। इनके बीच 19723 वोटों का अंतर रहा। इस बार दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने के लिए मिला।

कितने हैं मतदाता?

दरअसल, पाटन विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले में हैं। यहां कुल वोटर्स की संख्या दो लाख 10 हजार 840 है। इनमें पुरुष मतदाता एक लाख चार हजार 700 और महिला वोटर्स एक लाख आठ हजार 738 हैं। यहां के साक्षरत का प्रतिशत 92 परसेंट है।

पाटन सीट पर कांग्रेस की है अच्छी पकड़

माना जाता है कि इस सीट पर कांग्रेस की पकड़ मजबूत है। असल में सीएम भूपेश बघेल यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। उनके किले को भेदना मुश्किल है। पिछले बार के चुनाव में वे 5वीं बार विधायक चुने गए थे। हालांकि इस हार उनका सामने उनके भतीजे वियज बघेल से होने वाला है।

इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोग खेती-किसानी करते हैं। हालांकि कुछ सरकारी नौकरी भी करते हैं। वहीं कुछ लोग दुकानदारी भी करते हैं। इस सीट से चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस ने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का सीएम बनाया था। इस बार भी इनकी दावेदारी मानी जा रही है। हालांकि लड़ाई आसान नहीं है।

2018 चुनाव में क्या रहा था परिणाम

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे भूपेश बघेल को कुल 84,352 मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी मोतीलाल साहू को 56875 मतों के साथ ही संतोष करना पड़ा था। दोनों प्रत्याशियों में जीत का अंतर 16.9% था। इस बार भी यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है।