बीजेपी ने सोमवार शाम छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 64 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सांसद रेणुका सिंह, गोमती साय, सांसद अरुण साव और पूर्व IAS ओपी चौधरी को जगह दी है। बीजेपी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनकी परंपरागत राजनंदगांव सीट से टिकट दिया गया है।
एक नजर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी द्वारा घोषित की गई 64 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट पर
- भरतपुर- सोनहत – रेणुका सिंह, सांसद
- मनेंद्रगढ़- श्याम बहारी जयसवाल
- बैकुंठपुर- भैयालाल राजवाड़े
- सामरी – उधेश्वरी पैकरा
- सीतापुर- राम कुमार टोप्पो
- जशपुर- रायमुनि भगत
- कुनकुरी- विष्णु देव साय
- पत्थलगांव- गोमती साय, सांसद
- लैलूंगा – सुनीति सत्यानंद राठइया
- रायगढ़- ओपी चौधरी (पूर्व आईएएस)
- सारंगढ़- शिवकुमारी चौहान
- रामपुर- ननकीराम कंवर
- कटघोरा- प्रेमचंद पटेल
- पाली-तानाखार – रामदयाल उड़के
- कोटा- प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
- लोरम- अरुण साव, सांसद
- मुंगेली – पुन्नूलाल मोहले
- तखतपुर- धर्मजीत सिंह
- बिल्हा – धरमलाल कौशिक
- बिलासपुर- अमर अग्रवाल
- मस्तूरी – डॉ. कृष्णमूर्ति बंदी
- अकलतरा- सौरभ सिंह
- जांजगीर- चाम्पा- नारायण प्रसाद चंदेल
- सक्ती- डॉ. खिलवान साहू
- चंद्रपुर- बहू रानी संयोगिता सिंह जूदेव
- जैजैपुर- कृष्णकांत चंद्र
- पामगढ़ – संतोष लहरे
- बसना- संपत अग्रवाल
- महासमुंद- योगेश्वर राजू सिन्हा
- बिलाईगढ़- डॉ. दिनेशलाल जागड़े
- बलोदा बाजार- टंकराम वर्मा
- भाटापारा- शिवरतन शर्मा
- धरसीवा- अनुज शर्मा
- रायपुर ग्रामीण- मोतीलाल साहू
- रायपुर नगर पश्चिम- राजेश मूणत
- रायपुर नगर उत्तर- पुरंदर मिश्र
- रायपुर नगर दक्षिण- बृजमोहन अग्रवाल
- आरंग- गुरु खुशवंत सिंह
- बिंद्रानवागढ़- गोवर्धन राम मांझी
- कुरुद – अजय चंद्राकर
- धमतरी- रंजना दीपेंद्र साहू
- संजारी बालोद- राकेश यादव
- गुंडरदेही- वीरेंद्र कुमार साहू
- दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर
- दुर्ग शहर- गजेंद्र यादव
- भिलाई नगर- प्रेमप्रकाश पांडे
- वैशाली नगर – रिकेश सेन
- अहिवारा- डोमल लाल कोरसेवाड़ा
- साजा- ईश्वर साहू
- नवागढ़ – दयालदास बघेल
- कवर्धा – विजय शर्मा
- डोंगरगढ़- विनोद खांडेकर
- राजनंदगांव- रमन सिंह
- डोंगरगांव- भरत लाल वर्मा
- अंतागढ़- विक्रम उसेंडी
- भानुप्रतापुर- गौतम उड़के
- केशकाल- नीलकंठ टेकाम (पूर्व आईएएस)
- कोंडागांव- लता उसेंडी
- नारायणपुर- केदार कश्यप
- जगदलपुर- किरण सिंह देव
- चित्रकोट- विनायक गोयल
- दंतेवाड़ा- चेतराम अरामी
- बीजापुर- महेश गागड़ा
- कोंटा- सोयम मुका