Karnataka Assembly Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस का जादू चल गया। यहां की 137 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। वहीं बीजेपी मात्र 63 सीटों पर सिमट कर रह गई। जेडीएस के खाते में महज 20 सीट ही आए। वहीं चन्नापटना विधानसभा सीट से दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी ने जीत हांसिल की।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर 10 मई 2023 को वोट डाले गए थे। कर्नाटक की चन्नापटना विधानसभा सीट राज्य की महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।
पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के दिग्गज नेता एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापटना से नामांकन भरा था। यहां से भाजपा के उम्मीदवार सी पी योगेश्वर चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से गंगाधर एस को मैदान में उतारा था।
कुमार स्वामी जीते
- जेडीएस के कुमार स्वामी चन्नापटना विधानसभा से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 48,849 वोट मिले। बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर 3,5394 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कांग्रेस के गंगाधर एस महज 6932 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वोटों की गिनती के बीच एक समय ऐसा आया जब जेडीएस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर हो गई। दोनों पार्टी के नेताओं को मिले मतों में महज कुछ अंकों का फासला था मगर कुमार स्वामी ने सी.पी. योगेश्वर को करीब 14 हजार वोटों से हरा दिया।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 01 बजकर 50 मिनट तक जनता दल के कुमारस्वामी ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 34,322 वोट मिले। बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर 30,712 मतों के साथ पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के गंगाधर एस को महज 4,738 वोट ही मिले हैं।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजकर 9 मिनट तक जनता दल के कुमारस्वामी और बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर के बीच कड़ी टक्कर जारी है। कुमार स्वामी को 28,166 वोट मिले। योगेश्वर को 27,642 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के गंगाधर एस को महज 3901 वोटों ही मिले।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, जनता दल के कुमारस्वामी और बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर के बीच अभी भी कड़ी टक्कर जारी। 11 बजे तक कुमार स्वामी को 2,3994 वोट हांसिल हुए। वहीं योगेश्वर को 22,135 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के गंगाधर एस 3,110 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
- इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, जनता दल के कुमारस्वामी और बीजेपी के सी.पी. योगेश्वर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। 10 बजे तक कुमार स्वामी को 4,630 वोट मिल चुके हैं। वहीं योगेश्वर को 4,537 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के गंगाधर एस 660 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
2018 में चन्नापटना में 47 प्रतिशत वोट पड़े थे
चन्नापटना विधानसभा सीट कर्नाटक के रामनगर जिले में आती है। 2018 में चन्नापटना में कुल 47 प्रतिशत वोट पड़े। चन्नापटना विधानसभा सीट बैंगलोर ग्रामीण के अंतर्गत आती है। चन्नापटना निर्वाचन क्षेत्र में शहर के 31 वार्ड शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2,17,606 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,06,167 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,10,272 है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हिंदुओं में 55.66% मतदाता हैं और मुस्लिम 42.96% हैं।
साल 2018 में कैसा था समीकरण?
2018 में जनता दल (सेक्युलर) से एच.डी. कुमारस्वामी ने भारतीय जनता पार्टी के सी.पी. योगीश्वर को 21 हजार से ज्यादा वोटों के मार्जिन से हराया था।इस सीट से साल 2018 में JD(S) से एचडी कुमारस्वामी को 87,995 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के सीपी योगेश्वर रहे थे, उन्हें 66,465 वोट मिले थे। इस सीट से कांग्रेस से एचएम रेवन्ना खड़े हुए थे, उन्हें 30,208 वोट मिले थे। वहीं 1103 लोगों ने नोटा दबाया था।
2018 के चुनावों में JD(S) को 46.55 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, बीजेपी को 35.16 प्रतिशत और कांग्रेस को 15.98% वोट मिले थे। परिसीमन आयोग 2008 की रिपोर्ट के अनुसार, चन्नापटना विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति की आबादी 17.43% और अनुसूचित जनजाति की अनुमानित आबादी 0.46% है। जिस जिले में यह निर्वाचन क्षेत्र आता है, उसका अनुमानित साक्षरता स्तर 69.22% है।