Budhni Madhya Pradesh Vidhan Sabha Election Result 2018: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुधनी सीट का राजनीतिक महत्व बेहद ज्यादा रहता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहीं से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं। बुधनी में मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 58,999 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण सुभाष चंद्र को हराया है। 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही शिवराज इसी सीट से लड़ते आए हैं। वर्ष 2013 में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहीं से चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर महेंद्र सिंह चौहान को बड़े अंतर से हराया था। शिवराज को कुल 1,28,730 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 43,925 मत ही प्राप्त हुए थे। कुल 2,29,396 मतों में से शिवराज सिंह चौहान को 70% मत प्राप्त हुआ था। वहीं, कांग्रेस के महेंद्र चौहान के पक्ष में 23.88% लोगों ने मत डाले थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 1.22% मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था।
मध्य प्रदेश में तकरीबन डेढ़ दशक से सत्ता में वापसी की बाट जोह रही कांग्रेस ने इस बार बुधनी सीट पर अपेक्षाकृत ज्यादा ताकतवर उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। अरुण यादव को कद्दावर नेता माना जाता है। ऐसे में इस बार सबकी निगाहें बुधनी सीट पर टिकी थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने गढ़ को बचा पाते हैं या नहीं।
Election Result 2018 LIVE: Rajasthan | Telangana | Mizoram | Madhya Pradesh | Chhattisgarh
बुधनी सीट पर शिवराज सिंह चौहान लगभग 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह से जो रुझान आ रहे हैं उसके मुताबिक इस सीट पर जीत का अंतर भी लगभग इतना ही रहने के आसार हैं। अगर ऐसा रहा तो पिछली बार के मुकाबले इस बार जीत में वोटों के अंतर में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। पिखली बार यहां से शिवराज 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।
बुधनी सीट पर शिवराज सिंह चौहान की बढ़त बरकरार है। फिलहाल वह लगभग 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अगर रुझान यही रहे तो बुधनी सीट से उनके हारने की संभावना लगभग ना के बराबर है।
शिवराज सिंह चौहान साल 2005 से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सीएम बनने के बाद शिवराज चौहान ने बुधनी सीट को अपना विधानसभा क्षेत्र बनाया। तब से ही वह ये सीट जीतते आ रहे हैं।
बुधनी सीट से शिवराज को टक्कर देने वाले अरुण यादव पूर्व मंत्री होने के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के अद्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन वह यह सीट शिवराज सिंह चौहान से हारते दिख रहे हैं।
बुधनी लिधानसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान लगभग 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनको चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने अरुण यादव को उतारा था। हालांकि एक बार भी अरुण यादव शिवराज से आगे नहीं निकल पाए हैं। ऐसे में यहां से शिवराज की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए चुनावों परिणामों के रुझान कहीं खुशी कहीं गम लेकर आए हैं। जहां बुधनी से वो जीत रहे हैं वहीं प्रदेश की सत्ता से जाते भी दिख रहे हैं। 15 साल के बाद शिवराज की सत्ता से छुट्टी होने के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि बुधनी सीट पर वह कांग्रेस के अरुण यादव को मात देेने में लगभग सफल हो रहे हैं।
बुधनी सीट से सीएम शिवराज चौहान अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अरुण यादव से काफी आगे निकल गए हैं। दोनों के बीच वोटों का अंतर बढ़ता जा रहा है। इन रुझानों के बाद इस सीट से शिवराज की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के रुझानों के बीच शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सीट बुधनी में लगातार बढ़त बना कर रखी है। कांग्रेस के अरुण यादव की हार लगभग तय मानी जा सकती है।
बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती के साथ से ही शिवराज कांग्रेस के अरुण यादव से आगे चल रहे हैं।