उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्व सीट मानी जाती है। लोकसभा चुनाव-2019 में यहां कुल 1816830 मतदाता थे। इनमें से मान्य वोटों की संख्या 1155341 थी। यहां बीजेपी के उम्मीदवार उपेन्द्र सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी और सांसद बने थे। उन्हें कुल 535917 वोट मिले थे वहीं दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम सागर रावत को 425777 वोटों मिले थे। बाराबंकी लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है।
बात करें अगर लोकसभा चुनाव-2014 की तो बाराबंकी सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 454214 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार पी एल पुनिया कुल 242336 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
इस बार कौन है उम्मीदवार?
बाराबंकी सीट से फिलहाल सपा और बीजेपी दोनों ही दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। लोकसभा चुनाव-2019 में बाराबंकी संसदीय सीट पर बीजेपी की ओर से उपेंद्र सिंह रावत मैदान में थे तो समाजवादी पार्टी ने राम सागर रावत को उतारा था। इस बार ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी उपेंद्र सिंह रावत की जगह किसी और प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है।
बाराबंकी लोकसभा सीट | |
1. Party | प्रत्याशी का नाम |
बीजेपी | अभी घोषणा नहीं हुई है |
कांग्रेस | अभी घोषणा नहीं हुई है |
क्या है समीकरण?
बाराबंकी सीट पर एससी मतदाताओं की संख्या लगभग 466,738 है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 1,605,435 है। वहीं शहरी मतदाता लगभग 210,668 हैं।