Amethi Lok Sabha Election 2024 Date, Candidates Name, Caste Wise Population: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच सभी की निगाहें कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की तरफ से इस सीट को लेकर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अटकलें तेज हो गई हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से अमेठी से राहुल गाधी चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था। उनको बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने हराया था।

भाजपा ने एक बार फिर से ईरानी को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, कांग्रेस को लेकर इस सीट पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है।

2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम-

पार्टी का नामप्रत्याशी का नामकुल वोटवोट प्रतिशत
बीजेपीस्मृति ईरानी468514
49.69%
कांग्रेसराहुल गांधी413394
43.84%

2019 में अमेठी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस प्रत्यशी राहुल गांधी को 55 हजार 120 मतों से मात दी थी।

2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम-

पार्टी का नामप्रत्याशी का नामकुल वोटवोट प्रतिशत
कांग्रेसराहुल गांधी408651
24.47%
बीजेपीस्मृति ईरानी300748
18.01%

लोकसभा चुनाव 2014 में स्‍मृति ईरानी अमेठी से चुनाव हार गईं थी। बीजेपी ने अमेठी से कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी के खिलाफ टीवी की चर्चित बहू और तत्कालीन पार्टी उपाध्‍यक्ष स्‍मृति ईरानी को मैदान में उतारा था। अपनी उम्‍मीदवारी तय होते ही स्‍मृति ईरानी ने कहा था कि संसद में राहुल गांधी के पिछले 10 साल का रिकॉर्ड देखिए और मेरा पिछले ढाई साल का। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उससे बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी-

सालप्रत्याशीपार्टीकुल वोट
2019स्मृति ईरानीबीजेपी468514
2014राहुल गांधीकांग्रेस408651
2009राहुल गांधीकांग्रेस464195
2004राहुल गांधीकांग्रेस390179
1999सोनिया गांधीकांग्रेस418960
1998संजय सिंहबीजेपी205025
1996सतीश शर्माबीजेपी157868
1991राजीव गांधीकांग्रेस187138
1989राजीव गांधीकांग्रेस271407
1984राजीव गांधीकांग्रेस365041
1980संजय गांधीINC(I) 186990
1977रविंद्र प्रताप सिंहबीएलडी176410
1971विद्याधर वाजपेयीकांग्रेस96312

अमेठी लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट के गठन के बाद से ही यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन 1977 में जनता पार्टी की लहर में इस सीट पर रविंद्र प्रताप सिंह ने संजय सिंह को हरा दिया।

अमेठी लोकसभा सीट का जातीय समीकरण-

2019 के लोकसभा चुनाव के मुताबिक, अमेठी लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 17,16,102 थी। अनुमानित जातीय आंकड़ों की मानें तो इनमें से सर्वाधिक संख्या अनुसूचित जाति के वोटरों की है। दलित वोटर्स की संख्या करीब 26 फीसदी है। लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं। 18 फीसदी ब्राह्मण वोटर हैं। 11 प्रतिशत क्षत्रिय मतदाता हैं। यादव और मौर्य वोटर्स की संख्या मिलाकर कुल 16 प्रतिशत है। 10 प्रतिशत के करीब लोधी और कुर्मी मतदाता हैं।