Tej Pratap Yadav Profile: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से जारी एक और लिस्ट में पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। कन्नौज लोकसभा सीट को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी और कहा जा रहा था कि सपा मुखिया इस सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, अब स्थिति साफ हो गई है। उन्होंने अपने भतीजे को अपनी पुरानी सीट से मैदान में उतारा है। अब जानतें है कि लालू यादव के दामाद पर अखिलेश ने क्यों भरोसा जताया है। के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे

तेज प्रताप सिंह यादव ने अपना राजनीतिक करियर साल 2004 में शुरू किया था। सबसे पहले वे क्षेत्र पंचायत सदस्य सैफई से निर्विरोध चुने गए थे। साल 2012 में सैफई के ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने गए थे। उन्होंने दिल्ली के डीपीएस स्कूल से शिक्षा ली थी। इसके बाद साल 2005 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। 2008 में एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से बीकॉम किया था। उसके बाद साल 2009 में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की थी।

लालू प्रसाद यादव के दामाद

तेज प्रताप यादव के पिता रणवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव के चचेरे भाई थे। उनका 36 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो राजनीति में सक्रिय थे और ब्लॉक प्रमुख भी रहे। उसके बाद उनकी पत्नी मृदुला यादव भी सैफई की ब्लॉक प्रमुख रहीं। तेज प्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं।

तेज प्रताप को साल 2014 में मैनपुरी से मिली थी जीत

अब तेज प्रताप यादव की बात की जाए तो वह मैनपुरी से संसदीय सदस्य भी रह चुके हैं। जब मुलायम सिंह यादव ने साल 2014 के इलेक्शन में दो सीटों पर यानी कि आजमगढ़ और मैनपुरी से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया था। उसके बाद उन्होंने मैनपुरी की सीट को छोड़ दिया था। इस सीट पर उपचुनाव हुआ था और तेज प्रताप को मैदान में उतारा गया था। हालांकि, साल 2019 के इलेक्शन में तेज प्रताप को टिकट नहीं दिया गया और मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव ने इलेक्शन लड़ा था। मुलायम सिंह का निधन होने के बाद इस सीट पर दोबारा से उपचुनाव हुआ और डिंपल यादव ने जीत हासिल की थी।

बीजेपी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक से होगा मुकाबला

लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव का मुकाबला कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक से होगा। इससे पहले जब कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश यादव खुद इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे तो सुब्रत पाठक ने भी कहा था कि सुना है कि खुद बाहुबली आ रहे हैं। हालांकि, अब इस तरह की अटकलों पर विराम लग चुका है।