Lok Sabha Election 2019: 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही कई चुनावी सर्वे सामने आ रहे हैं। कुछ सर्वे जहां भाजपा की बढ़त दिखा रहे हैं तो वहीं कुछ सर्वे कांग्रेस की बढ़त दिखा रहे है। ऐसे में एक भाजपा नेता ने उन तमाम सर्वे पर कटाक्ष किया जिनमें कांग्रेस को बढ़त में दिखाया जा रहा है। दरअसल भाजपा नेता विकास प्रीत्म सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा- जितने भी सर्वे कांग्रेस की बढ़त दिखा रहे हैं, वे सर्वे दरअसल ‘बालाकोट’ के बाद पाकिस्तान में किए गए हैं। इस ट्वीट को विकास ने #MondayMotivation #LokSabhaElections2019 के साथ पोस्ट किया है।
अखिलेश पर कसा तंज: बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विकास प्रीतम सिन्हा ने किसी नेता पर तंज कसा हो । इससे पहले आज (11 मार्च) को ही उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के एक पोस्ट पर तंज कसते हुए लिखा- आदरणीय मुलायम सिंह जी को क्रॉप क्यों कर दिया आपने ? चाचा जी शिवपाल जी भी नहीं दिख रहे अर्थात यह तो गैरों पे करम अपनों पे सितम टाइप हो गया। बता दें कि अखिलेश ने जो फोटो पोस्ट किया था उसमें एक शख्स क्रॉप आउट हैं जो मुलायम सिंह यादव लग रहे हैं।
दिग्विजय सिंह पर भी कर चुके हैं हमला: इससे पहले भी वो कई बार कई नेताओं पर वार-पलटवार कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही दिग्विजय के एक ट्वीट पर विकास ने तंज कसते हुए लिखा था- सुना है कि मसूद अजहर की एक किडनी खराब है और वह पाकिस्तानी मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती है। दिग्विजय सिंह चाहें तो उसे अपनी एक किडनी दे सकते हैं और बहाने वे सबूत भी जुटा लाएंगे। कांग्रेस के नेता पाकिस्तानी मीडिया में भारत के खिलाफ सबूत के तौर पर पेश होने लगे। इससे बढ़कर उनके लिए और क्या सम्मान हो सकता है? लेकिन कांग्रेसियों की ऐसी हरकतें निश्चित तौर पर देश और सेना के मनोबल को कमजोर करती हैं। दरअसल दिग्वजिय एक ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं Air Strike पर सवाल नहीं उठा रहा लेकिन हम तकनीकी समृद्धि के दौर में हैं। जैसे अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मारने के सबूत दिए थे। वैसे भारत सरकार को भी सबूत देना चाहिए। कार्रवाई की तस्वीरें सैटेलाइट टेक्नोलॉजी से मिल सकती हैं।
