देश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं तो वहीं कहीं-कहीं पर स्कूल खोले जाने की तैयारी है। हालांकि राज्य सरकारों और शिक्षा विभागों ने की जगहों पर स्कूलों में विंटर ब्रेक को आगे बढ़ा दिया है। यूपी के कई जिलों में शीतकालीन अवकाश आगे बढ़ गया है। वहीं पंजाब में बुधवार (8 जनवरी 2025) से सभी स्कूल 2 हफ्ते की छुट्टियों के बाद खोल दिए गए। आइए यहां हम आपको कई राज्यों और शहरों में विंटर ब्रेक की विस्तृत जानकारी देते हैं।
यूपी के इन जिलों में विंटर ब्रेक की क्या है स्थिति?
गाजियाबाद में प्रशासन ने आदेश दिया है कि कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 6 जनवरी से 11 जनवरी, 2025 के बीच बंद रहेंगे।
मथुरा और आगरा में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 14 जनवरी, 2025 तक बंद रहेंगे।
राजधानी लखनऊ में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 11 जनवरी, 2025 तक बंद हैं। वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।
हिमाचल प्रदेश में 11 जनवरी तक बंद हैं स्कूल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। विस्तृत जानकारी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
झारखंड
झारखंड में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि कक्षा 8वीं तक के सभी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी संस्थानों सहित सभी निजी और सरकारी स्कूल 7 जनवरी से 13 जनवरी, 2025 तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे।
जम्मू और कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कुछ इस प्रकार की गई है।
कक्षा 5वीं तक के स्कूल 10 दिसंबर, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक बंद हैं।
कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल 16 दिसंबर, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक बंद रहेंगे।
तेलंगाना
तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए 11 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक संक्रांति की छुट्टियां घोषित की हैं, जबकि कॉलेज 17 जनवरी 2025 को फिर से खुलेंगे।