UP Police Question Paper 2024:यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पहले दिन यानी 17 फरवरी को पूरी सख्ती के साथ पूरी हुई। परीक्षा देने वाले कई कैंडिंडेट्स ने कहा कि पेपर आसान था। वहीं कई लोगों का कहना था कि पेपर लगभग औसत था। बता दें कि 18 फरवरी को भी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभियर्थी परीक्षी देंगे। हम इस आर्टिकल में बताएंगे कि जो कैंडिडेट्स कल परीक्षा देने के वाले हैं वे कहां से और कैसे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसका फायदा उन्हें 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा में मिलेगा। उन्हें समझ में आ जाएगा कि परीक्षा का पैटर्न क्या है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार सेट वाइज यूपी पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र पीडीएफ (सेट ए, बी, सी और डी) डाउनलोड कर सकते हैं।

17 फरवरी के प्रश्न पत्र में विश्व पुस्तक दिवस, बैलाडिला की पहाड़ियां, जनगणना संगठन, कुमारसंभव, सोनपुर पशु मेला, डबल्यूएचओ, नाल्को कंपनी, यूपी का राज्य वृक्ष, भदोही की कला, मथुरा किसकी जन्मस्थली आदि प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में यह भी सवाल पूछा गया था कि चार सौ साल पहले किस राज्य के कुछ हिस्सों में नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित हुई थी, जिसे कल्ह कहा जाता है। इसके अलावा यह भी प्रश्न था कि किस संकीर्ण चैनल से भारत और श्रीलंका अलग होते हैं। अभियर्थियों के अनुसार, रीजनिंग के प्रश्नों को पढ़ने में लंबा समय लगा। प्रश्न का साइज बड़ा था। बता दें कि इस परीक्षा में लगभग 50 लाख कैंडिडेट्स भाग ले रहे हैं।

देखिए परीक्षा में कैसे प्रश्न पूछे गए-

  • भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील कौन सी ।
  • 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे।
  • प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने संस्कृत में की है।
  • ग्रेट बेरियर रीफ किस देश के तट पर स्थिति है।
  • अंगूर की खेती, उपज और कटाई को किस नाम से जाना जाता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र 2024 कैसे करें डाउनलोड

प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।
अब होम पेज पर “परीक्षा” टैब पर क्लिक करना होगा।
फिर “यूपी पुलिस कांस्टेबल” लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब ” प्रश्न पत्र” लिंक पर क्लिक करना होगा।
आखिर में प्रश्न पत्र का चयन करें और डाउनलोड कर लें।
भविष्य के प्रश्न पत्र पीडीएफ को सेव कर लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर पैटर्न क्या है

प्रश्न- 150
समय- 120 मिनट यानी दो घंटे
निगेटिव मार्किंग- 0.50 अंक

विषय- सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता और तर्कशक्ति