UP Police Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों को जारी कर दिया है, जो 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुई परीक्षा के रद्द हो जाने के बाद जारी की गई हैं। इन यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी। यूपी भर्ती बोर्ड जल्द ही इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को कथित पेपर लीक विवाद के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में इस परीक्षा को दोबारा कराने की घोषणा की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके युवा जनसत्ता के इस ब्लॉग में जान लीजिए एडमिट कार्ड जारी होने से लेकर सिलेबस, चयन प्रक्रिया सहित हर छोटी बड़ी जाानकारी की लाइव अपडेट।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लेने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि इस समय तकनीकी गड़बड़ियाँ हो सकती हैं।
यूपी पुलिस परीक्षा का तरीका ऑनलाइन होगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी
प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को +2 अंक मिलेगा
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के आधिकारिक वेब पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए 50,14,921 लोगों ने आवेदन किया है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और जनसत्ता एजुकेशन सेक्शन चेक करते रहें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों को 25 जुलाई, 2024 को नोटिफिकेशन के द्वारा जारी किया था।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 19 अगस्त 2024 तक http://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल पद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कांस्टेबल पद की 60244 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 2 घंटे के लिए कुल 6500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 19 अगस्त 2024 तक http://www.uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार का नाम, श्रेणी, जन्म तिथि, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, केंद्र का नाम और पता आदि जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर अंकित होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीखों को 25 जुलाई, 2024 को नोटिफिकेशन के द्वारा जारी किया था।