UP Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega: यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है। सभी स्ट्रीम की कॉपियां जांची जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन एक साथ जारी किया जाएगा।
UP Board 10th, 12th results LIVE direct link, click here
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड का परिणाम upmsp.edu.in पर ऑनलाइन घोषित करेगा। 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल 2024 में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है। पिछले साल बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। पिछले साल के रुझान के आधार पर माना जा रहा है कि छात्र इस साल भी लगभग इसी समय अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी के बाद छात्र जान सकेंगे कि वे फेल हैं या पास। उन्हें अपने विषयवार अंकों के बारे में भी पता चल जाएगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि परिणाम मार्कशीट उम्मीदवार upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in
परीक्षा तिथियां- 22 फरवरी से 09 मार्च 2024
रिजल्ट की तारीख- अप्रैल 2024
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024
यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का परिणाम upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा। छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड परिणाम की प्रमुख बातें जान सकते हैं।
बोर्ड का नाम- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)
आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in
परीक्षा स्तर- राज्य स्तर
बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं परिणाम 2024 का परिणाम अप्रैल 2024 में घोषित किया जाएगा। पिछले साल 10वीं और 12वीं दोनों के लिए यूपी बोर्ड परिणाम 25 अप्रैल, 2023 को घोषित किया गया था। इस साल भी लगभग इसी समय नतीजा जारी हो सकता है।