उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 20 मार्च 2026 तक एग्जाम चलेंगे। जारी किए गए शेड्यूल में सब्जेक्ट के हिसाब से एग्जाम की तारीखें और टाइमिंग दी गई है। PDF फॉर्मेट में डिटेल्ड डेट शीट बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

16 जनवरी से होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

उत्तराखंड बोर्ड ने थ्योरी पेपर से पहले क्लास 10 और क्लास 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल भी जारी किया है। ये प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच संबंधित स्कूलों और तय सेंटर पर होंगे। कक्षा 10वीं की थ्योरी की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होंगी और 20 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो जाएंगी।

कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

तिथिविषय
23 फरवरी 2026हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक), टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी)
24 फरवरी 2026हिंदी
27 फरवरी 2026गणित
28 फरवरी 2026गृह विज्ञान (विषय-1 केवल बालिकाओं के लिए; विषय-2 उन बालक-बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय चुना है), उर्दू, हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (परकशन)
7 मार्च 2026विज्ञान
9 मार्च 2026पंजाबी, बंगाली, अंग्रेजी
11 मार्च 2026सामाजिक विज्ञान
12 मार्च 2026उर्दू
14 मार्च 2026अंग्रेजी
16 मार्च 2026संस्कृत
17 मार्च 2026रंजन कला, बिजनेस एलिमेंट, लेजर अकाउंट एवं अकाउंटेंसी, कृषि
18 मार्च 2026सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)
23 मार्च 2026हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (परकशन)

कक्षा 12वीं की डेटशीट

तिथिविषय
21 फरवरी 2026ड्रॉइंग एवं पेंटिंग
23 फरवरी 2026हिंदी, कृषि हिंदी
24 फरवरी 2026हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (ताल वाद्य), हिंदुस्तानी संगीत
25 फरवरी 2026जीवविज्ञान
26 फरवरी 2026अर्थशास्त्र
28 फरवरी 2026मनोविज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्न पत्र – भाग I), कृषि प्राणी विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित
6 मार्च 2026राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान (द्वितीय प्रश्न पत्र – भाग I), कृषि अर्थशास्त्र
7 मार्च 2026वाणिज्यिक ट्रेड्स
9 मार्च 2026समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि अभियांत्रिकी (चतुर्थ प्रश्न पत्र – भाग I), पशुपालन एवं पशु चिकित्सा (नवम प्रश्न पत्र)
10 मार्च 2026सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
11 मार्च 2026अंग्रेजी
12 मार्च 2026भूगोल, लेखाशास्त्र, भूविज्ञान, कृषि गणित एवं प्राथमिक सांख्यिकी (पंचम प्रश्न पत्र – भाग I), कृषि रसायन (दसवां प्रश्न पत्र – भाग II)
14 मार्च 2026गृह विज्ञान
16 मार्च 2026इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
18 मार्च 2026अंग्रेजी
20 मार्च 2026संस्कृत, उर्दू, पंजाबी