तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने इंटर फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की बोर्ड परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट शामिल होने वाले हैं वह बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in पर पूरा टाइम टेबल देख व उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब शुरू होंगी परीक्षा?
शेड्यूल के मुताबिक, टीएस इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेंगी जबकि सेकंड ईयर की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च, 2026 तक चलेंगी। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी से शुरू होकर 21 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।
टीएस इंटर फर्स्ट ईयर एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | विषय | 
| 25 फरवरी, 2026 | द्वितीय भाषा पेपर I (तेलुगु, संस्कृत, हिंदी, उर्दू, आदि) | 
| 27 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी पेपर I | 
| 2 मार्च, 2026 | गणित पेपर 1/वनस्पति विज्ञान पेपर 1/नागरिक शास्त्र पेपर 1 | 
| 4 मार्च, 2026 | गणित पेपर IB / प्राणि विज्ञान पेपर I / इतिहास पेपर I | 
| 6 मार्च, 2026 | भौतिकी पेपर I / अर्थशास्त्र पेपर I | 
| 10 मार्च, 2026 | रसायन विज्ञान पेपर I / वाणिज्य पेपर I / समाजशास्त्र पेपर I / ललित कला पेपर I | 
| 13 मार्च, 2026 | लोक प्रशासन पेपर I / तर्क पेपर I / ब्रिज कोर्स गणित पेपर I (BiPC छात्रों के लिए) | 
| 17 मार्च, 2026 | आधुनिक भाषा पेपर I / भूगोल पेपर I / गृह विज्ञान पेपर I | 
टीएस इंटर सेकंड ईयर एग्जाम 2026 की डेटशीट
| तारीख | विषय | 
| 26 फरवरी, 2026 | द्वितीय भाषा पेपर II (तेलुगु, संस्कृत, हिंदी, उर्दू, आदि) | 
| 28 फरवरी, 2026 | अंग्रेजी पेपर II | 
| 3 मार्च, 2026 | गणित पेपर IIA / वनस्पति विज्ञान पेपर II / नागरिक शास्त्र पेपर II | 
| 5 मार्च, 2026 | गणित पेपर IIB / प्राणि विज्ञान पेपर II / इतिहास पेपर II | 
| 7 मार्च, 2026 | भौतिकी पेपर II / अर्थशास्त्र पेपर II | 
| 12 मार्च, 2026 | रसायन विज्ञान पेपर II / वाणिज्य पेपर II / समाजशास्त्र पेपर II / ललित कला पेपर II | 
| 15 मार्च, 2026 | लोक प्रशासन पेपर II / तर्क पेपर II / ब्रिज कोर्स गणित पेपर II (BiPC छात्रों के लिए) | 
| 18 मार्च, 2026 | आधुनिक भाषा प्रश्नपत्र II / भूगोल प्रश्नपत्र II / गृह विज्ञान प्रश्नपत्र II | 
