RRB Group D Result 2019: आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। साल 2018 के सिंतबर से दिसंबर तक चली परीक्षाओं में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे 4 मार्च को अपने रिजल्ट देख सकते हैं। करीब 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवार परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच कई बार रिजल्ट जारी होने की खबरें आईं और चली गईं।
नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जानकारी दी गई थी कि रिजल्ट फरवरी में ही जारी किए जाएंगे, क्योंकि मार्च में लोकसभा चुनाव के चलते आचार सहिंता लागू हो सकती है। इस वजह से मार्च में रिजल्ट जारी नहीं किए जाएंगे, लेकिन बताई गई 27, 28 फरवरी को भी रिजल्ट नहीं आए थे। आरआरबी द्वारा देरी को लेकर कहा जाता रहा कि उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक है और किसी त्रुटि से बचने के लिए एतिहात बरता जा रहा है। हालांकि आरआरबी ने इसी बीच आरआरबी एनटीपीसी की 1 लाख 30 हजार भर्तियों का ऐलान कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया।
खैर, आरआरबी ने फरवरी बीतने के बाद कहा था कि 7 मार्च से पहले किसी भी हालात में रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। अब बोर्ड की ओर से अधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी 4 मार्च को आरआरबी की सेंट्रल और सभी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आप घर या कहीं से भी मोबाइल पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको मोबाइल पर रिजल्ट चेक करने का तरीका बता रहे हैं।
RRB Group D Result 2019 LIVE Updates: Check Here
मोबाइल पर ऐसे देखें आरआरबी ग्रुप डी के परिणाम: आप क्रोम या जो भी ब्राउज़र आप अपने मोबाइल फोन पर इस्तेमाल करते हैं, खोलें। यहां आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं। रिजल्ट जारी होने के बाद ‘RRB group D result’ का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलने इंतजार करें। अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग-इन करें। इसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम दिखाई देगा। परीक्षार्थी रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। यह कॉपी भविष्य में काम आएगी।