राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने अगले साल यानी 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। बोर्ड ने कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स रिलीज की है। अभी फुल शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। पूरा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बोर्ड एग्जाम 2026 की डेट्स जारी की है। इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा हर साल के मुकाबले करीब एक महीने पहले आयोजित होंगी।

इस बार 3 हफ्ते पहले शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 2026 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। आमतौर पर हर साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होते हैं और अप्रैल के फर्स्ट वीक तक खत्म होते हैं। 2025 में यह बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं। इस बार यह एग्जाम करीब 3 हफ्ते पहले शुरू हो जाएंगे। एग्जाम जल्दी होंगे तो रिजल्ट भी जल्दी जारी किया जाएगा।