रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई को नया गवर्नर मिल गया है। दरअसल, सरकार ने सोमवार को शक्तिकांत दास का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया और उनकी जगह संजय मल्होत्रा को यह जिम्मेदारी दे दी जो कि अभी तक रेवन्यू डिपार्टमेंट में सचिव पर नियुक्त हैं। संजय मल्होत्रा ने साल 2024 का बजट तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा नौकरशाहों में गिना जाता है। संजय मल्होत्रा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेकी डिग्री प्राप्त की है।
कितने पढ़े-लिखे हैं संजय मल्होत्रा?
1990 बैच के IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग तो राजस्थान से ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी higher Education आईआईटी कानपुर से की है। 1989 में उन्होंने वहां से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने मास्टर डिग्री अमेरिका से पूरी की। मास्टर की पढ़ाई प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, यूएसए से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री हासिल की।
UPSC Mains Result 2024 Out: जारी हो गया यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट, यहां देखें परिणाम देखने का तरीका
2022 में आए थे रेवेन्यू डिपार्टमेंट में
संजय मल्होत्रा को अक्टूबर 2022 में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह वित्तीय सेवा विभाग में सचिव थे। वह सरकारी कंपनी REC लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी भी रह चुके हैं। 1990 में उन्होंने यूपीएससी सीएसई पास किया था और राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बन गए। 33 साल के करियर में उन्होंने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।
सरकार की पसंद कैसे बने संजय मल्होत्रा?
संजय मल्होत्रा के पास वित्त मामलों से जुड़े कामकाज को संभालने का काफी अनुभव है। इससे पहले संजय मल्होत्रा आरबीआई में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का कामकाज देखते थे। वह काफी समय से रेवेन्यू सेक्रेटरी का पद संभाल रहे हैं। उनके काम करने के तरीके को पीएम नरेंद्र मोदी भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि मल्होत्रा अब आरबीआई गवर्नर के पद पर नियुक्त हुए हैं।