PSEB 10th Result 2024 out, Punjab school Examination board 10th Result out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 10वीं कक्षा के परिक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा 18 अप्रैल 2024, गुरुवार को कर दी गई। पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लुधियाना की अदिति ने टॉप किया है। अदिति स्टेट टॉपर हैं और उन्हें 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। लुधियाना के शिमलापुरी में स्थित तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली अदिति को 650 में से 650 मार्क्स मिले हैं।

टॉप 3 टॉपर्स में लड़कियों का नाम

पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने छाप छोड़ दी है। दरअसल, राज्य के टॉप 3 टॉपर्स में लड़कियों का नाम शामिल है। नंबर 1 टॉपर तो अदिति रही हैं जबकि दूसरे स्थान पर तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ही अलीशा शर्मा हैं जिन्हें 650 में 645 मार्क्स मिले हैं। तीसरे स्थान पर करमनप्रीत कौर हैं जिन्हें 650 में से 645 अंक मिले हैं। राज्य में कुल 2.7 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली है।

पासिंग प्रतिशत में आई गिरावट

पंजाब बोर्ड 10वीं का इस साल का पासिंग प्रतिशत 97.24 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम है। 2023 में पंजाब बोर्ड 10वीं का पासिंग प्रतिशत 97.56 फीसदी था। पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 2,81,098 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 2,73,348 ने यह परीक्षा पास कर ली है।

कैसे और कहां चेक करें रिजल्ट

बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा के बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया है। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां क्लिक Punjab Board 10th Result Direct link करके भी आप डायरेक्ट रिजल्ट वाले पेज पर पहुंच सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए इस पेज पर आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी जिसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा। रिजल्ट देख लेने के बाद या तो उसे पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर लें या फिर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

टॉपर्स को मिलेगी प्राइज मनी

पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। परीक्षा में 132642 लड़कियों उपस्थिति हुई थीं उनमें से 130132 ने यानी 98.11% लड़कियों ने यह परीक्षा पास कर ली है। वहीं यह परीक्षा देने वाले लड़कों की संख्या 1,48,445 थी। इनमें से 1,43,206 या 96.47% ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। राज्य के टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से राज्य के टॉप 3 टॉपर्स को 1 लाख की ईनामी राशि मिल सकती है। 2023 और 2022 में टॉपर्स को 1-1 लाख रुपए मिले थे।