भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनके नाम के साथ-साथ काम की वजह से भी जाना जाता है। वैसे तो नीता अंबानी ज्यादातर मौकों पर अपने सिंप्लीसिटी और अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन इसके अलावा वह महिला सामाजिक कार्यों को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। नीता अंबानी शिक्षा के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य करती रहती हैं। मुंबई में जो Dhirubhai Ambani International School है उसकी फाउंडर नीता अंबानी ही हैं। ऐसे में वह खुद कितनी पढ़ी-लिखी हैं, यह जानना भी बहुत जरूरी है।
नीता अंबानी की पढ़ाई-लिखाई
संपत्ति और धन-दौलत की धनी नीता अंबानी विद्या की कितनी धनी हैं यह भी जानना काफी जरूरी है। ऐसे में आपको नीता अंबानी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं। करीब 2500 करोड़ की मालकिन नीता अंबानी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा नीता अंबानी एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने शादी से पहले एक शिक्षिका के रूप में भी काम किया था।
उनके पति मुकेश अंबानी कितने पढ़े-लिखे हैं?
नीता अंबानी की तरह खुद मुकेश अंबानी भी ग्रेजुएट हैं और एमबीए किया हुआ है। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। उन्होंने मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया। वे 1980 में रिलायंस में शामिल हुए।
शादी से पहले 800 रुपए महीना कमाती थीं नीता
नीता अंबानी अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं। उनके पति कंपनी के एमडी और चेयरमैन हैं। मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले नीता अंबानी बतौर डांस टीचर नौकरी करती थीं। इसके लिए उन्हें हर महीने 800 रुपए मिलते थे। उन्होंने यह जानकारी एक इंटरव्यू में दी थी। नीता भरतनाट्यम में उस्ताद हैं।