MP Board 10th, 12th Result Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीएम मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम की घोषणा की। इस साल 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने ही टॉप किया है। 10वीं हाई स्कूल में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्हें 500 में 500 नंबर मिले हैं। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में सतना जिले की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 492 मार्क्स मिले हैं।

MP Board 10th Result 2025: Direct Link Here

सीएम ने की प्रज्ञा की तारीफ

मध्य प्रदेश के सिंगरौली की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं हाईस्कूल परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। प्रज्ञा को 500 में से 500 मार्क्स मिले हैं। उनकी उपलब्धि की प्रशंसा खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की थी। प्रज्ञा की उपलब्धि उनके एकेडमिक करियर के दौरान उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

MP Board 12th Result 2025: Check Direct Link Here

12वीं के स्ट्रीम वाइस टॉपर

वहीं 12वीं क्लास में सतना जिले की रहने वाली प्रियल द्विवेदी ओवरऑल टॉपर रही हैं। प्रियल साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं। उन्हें 500 मेंसे 492 मार्क्स मिले हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रियल को भी बधाई दी थी। 12वीं में साइंस के अलावा ह्यूमैनिटीज में अंकुर यादव ने टॉप किया है तो वहीं साइंस के साथ बायोलॉजी में गार्गी अग्रवाल ने टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम से रिमझिम करोथिया टॉपर रही हैं। एग्रीकल्चर में हरिओमह साहू ने टॉप किया है।

एमपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट

रैंकनाममार्क्सशहर
1.प्रज्ञा जायसवाल500/500सिंगरौली
2. आयुश द्विवेदी499/500रीवा
3.Sahijah Fatima498/500जबलपुर
4.मानसी साहू——–सिद्धी
5. सुहानी प्रजापति——-उज्जैन

एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंकनामस्ट्रीममार्क्स पासिंग प्रतिशतजिला
1.प्रियल द्विवेदीसाइंस49298.4%सतना
2.रिमझिम करोथियाकॉमर्स49198.2%ग्वालियर
3.हर्ष पांडेसाइंस49098%सतना