मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट से जुड़ा लिंक एक्टिव कर दिया है। हालांकि रिजल्ट जारी होने के शुरुआती कुछ मिनटों से ही वेबसाइट डाउन हो गई जिस वजह से स्टूडेंट रिजल्ट चेक नहीं कर पा रहे। ऐसे में स्टूडेंट को ये सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें और कुछ समय बाद परिणाम चेक करें।

जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं 8वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थी।

इस बार RSKMP एमपी बोर्ड तय समय से काफी पहले रिजल्ट जारी कर रहा है। बीते साल 2024 में एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट 25 दिन पहले जारी किया जा रहा है। इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल 23 लाख के करीब बच्चे उपस्थित हुए थे। कॉपियों की चेकिंग के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे। इन सेंटर्स पर 1 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपी चेक की।

Live Updates
20:14 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th, 8th Class Result Live: पिछले साल कब जारी हुआ था परिणाम

बीते साल 2024 में एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था।

19:18 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th, 8th Class Result Live: 23 लाख बच्चों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ करीब 23 लाख बच्चों का इंतजार भी खत्म हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

18:55 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th, 8th Class Result Live: एमपी बोर्ड में कितने बच्चे हुए पास

मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

16:07 (IST) 28 Mar 2025
MP 5th 8th class result 2025: रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं वह रिवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य शिक्षा केंद्र 3 अप्रैल 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा जो कि 17 अप्रैल तक चलेगी। राज्य शिक्षा केंद्र इसके लिए अलग से विस्तृत निर्देश जारी करेगा।

14:06 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Live: पिछले साल के मुकाबले पासिंग प्रतिशत बढ़ा

इस साल कक्षा 5वीं की परीक्षा में 92.70% छात्र पास हुए हैं और कक्षा 8वीं में 90.02% छात्र पास हुए हैं। पिछले साल कक्षा 5 और कक्षा 8 में क्रमशः 75.21% और 73.19% छात्र पास हुए थे।

13:49 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Pass Sutdent Number: इस साल 8वीं में 10 लाख से अधिक बच्चे हुए पास

इस साल मध्य प्रदेश में 8वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 11,68,866 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें शासकीय विद्यालयों के 7,46,539 और अशासकीय विद्यालयों के 4,19,957 और मदरसा के 2,370 स्टूडेंट शामिल हैं। 8वीं कक्षा में कुल 10,52,256 स्टूडेंट पास हो गए हैं।

13:45 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Declared: इस साल का पासिंग प्रतिशत आया सामने

मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 5वीं में 92.70 एवं 8वीं में 90.02 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

13:44 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Out: पिछले साल के मुकाबले पहले जारी हुआ रिजल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। करीब 23 लाख बच्चों ने इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी थी। पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट की घोषणा करीब 23 दिन पहले कर दी गई है।

13:28 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th and 8th Result 2025 Live: इन क्रेडेंशियल की सहायता से देखें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट

rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

13:27 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: 23 लाख के करीब बच्चों ने दी थी परीक्षा

मध्य प्रदेश के सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में कक्षा 5वीं में 11.17 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 8वीं में 11.68 लाख से अधिक छात्र आरएसकेएमपी 2024-25 परीक्षा में शामिल हुए थे।

13:26 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 8th Result out Live: एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट लिंक

MP Board Class 8th Result Link: एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

rskmp.in

mpbse.nic.in

13:24 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result out Live: क्यूआर कोड स्कैन करके भी देख सकते हैं रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। School Education Department, MP के ट्विटर हैंडल से रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर एक पोस्ट भी जारी की गई है। इस पोस्ट में एक QR कोड भी दिया गया है जिसको स्कैन करके रिजल्ट तक पहुंचा जा सकता है।

13:18 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result out Live: रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक

जो उम्मीदवार एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परीक्षा 205 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। उन्हें अपने परिणाम जांचते समय निम्नलिखित जानकारी अवश्य रखनी चाहिए:

रोल नंबर

समग्र आईडी

13:16 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Live: सर्वर डाउन के चलते वेबसाइट नहीं हो रही ओपन

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि अभी वेबसाइट सर्वर डाउन के चलते ओपन नहीं हो रही है। ऐसे में स्टूडेंट को सलाह दी जाती है कि वह धैर्य रखें और थोड़ी देर बाद परिणाम चेक करें।

13:11 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Live: जारी हो गया एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एमपी बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ करीब 23 लाख बच्चों का इंतजार भी खत्म हो गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

12:56 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Live: इन क्रेडेंशियस का इस्तेमाल करके चेक कर सकते हैं रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कुछ ही क्षणों में जारी होने वाला है। रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए किन-किन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी वो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

https://www.jansatta.com/education/mpbse-board-result-2025-check-mp-board-class-5th-and-8th-result-online-roll-number-at-rskmp-in-check-steps-here/3894816/

12:53 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result Live: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे करें चेक

बस कुछ ही मिनट में मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। परिणाम की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टूडेंट या उनके परिजन सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।अब वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘5वीं और 8वीं रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।छात्र अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

12:46 (IST) 28 Mar 2025
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं क्लास रिजल्ट 2025 लाइव: अभी आधिकारिक वेबसाइट पर दिख रहा ये मैसेज

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अभी रिजल्ट की जगह एक मैसेज दिख रहा है जो इस प्रकार है- "कक्षा 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम 28/03/2025 को दोपहर 01:00 बजे प्रदर्शित किया जाएगा, कृपया प्रतीक्षा करें।"

12:44 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th class result 2025 Live: 10 दिन में खत्म हो गई थी परीक्षा, 23 दिन बाद आ रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से लेकर 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इन 10 दिनों में दोनों क्लास की परीक्षा समाप्त हो गई थी। एग्जाम खत्म होने के बाद 23 दिन बाद ही रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इस बार का रिजल्ट सबसे जल्दी जारी हो रहा है।

12:41 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: कौन जारी करेगा 5वीं और 8वीं क्लास का रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बस कुछ मिनटों में जारी होने वाला है। राज्य शिक्षा केंद्र, एमपी के निदेशक हरजिंदर सिंह परिणाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने समय और तारीख का ऐलान बुधवार को किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

12:30 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक करें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का परीक्षा परिणाम थोड़ी ही देर में जारी होने वाला है। पैरेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड तैयार रखें। आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा तुरंत अभिभावक बच्चे के क्रेडेंशियल (रोल नंबर/समग्र आईडी) दर्ज करके परिणाम चेक कर सकते हैं।

12:27 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: 23 लाख के करीब बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार

इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा में कुल 23 लाख के करीब बच्चे उपस्थित हुए थे। कॉपियों की चेकिंग के लिए कुल 322 केन्‍द्र बनाये गए थे। इन सेंटर्स पर 1 लाख से अधिक शिक्षकों ने कॉपी चेक की थी। अब परिणाम की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है।

12:22 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live: बस आने वाला है एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं का रिजल्ट, 1 घंटे से भी कम का बचा समय

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने में अब बस कुछ ही देर बची है। आधा घंटे में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है।

11:46 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th Result 2025 Live: 5वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे करें चेक?

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले छात्रों के परिजन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।अब वेबसाइट के होम पेज पर ही '5वीं और 8वीं रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।छात्र अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

11:22 (IST) 28 Mar 2025
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 लाइव: बस कुछ घंटे में जारी होने वाला है रिजल्ट

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट बस कुछ ही घंटे में जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स के अभिभावक अपने बच्चे के एडमिट कार्ड के साथ तैयार रहें। परिणाम की घोषणा होते ही आप डायरेक्ट लिंक rskmp.in/result.aspx पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

10:13 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live Updates: कब आयोजित हुई थीं एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। 5वीं कक्षा के लिए निजी और सरकारी स्कूलों के 11 लाख 17 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी, और कक्षा 8वीं में 11 लाख 68 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

09:47 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live Updates: 1 लाख से अधिक शिक्षकों ने की कॉपी चेक

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे। उत्तर पुस्तिकाओं की जाँच करने और आधिकारिक पोर्टल पर अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं को नियुक्त किया गया था।

09:45 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live Updates: 22 लाख से अधिक बच्चों को है रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। इस साल इन दोनों कक्षाओं में मिलाकर करीब 23 लाख बच्चों ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी स्कूलों और पंजीकृत मदरसों से कक्षा 5वीं के 11,17,000 से अधिक छात्रों और कक्षा 8वीं के 11,68,000 से अधिक छात्रों ने एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 2025 परीक्षा में भाग लिया।

09:43 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025 Live Updates: गुरुवार को एमपी बोर्ड ने किया था रिजल्ट से जुड़ा ऐलान

एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा School Education Department, MP की ओर से 27 मार्च (गुरुवार) को ट्विटर के माध्यम से की गई थी। नीचे देखिए बोर्ड की ट्विटर पोस्ट

09:39 (IST) 28 Mar 2025
MP Board 5th 8th Result 2025, How To check: रिजल्ट चेक करने का ये है तरीका

मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।वेबसाइट के होम पेज पर ही 5वीं और 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।छात्र अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।