Manmohan Singh Death School Closed: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उन्होंने 26 दिसंबर 2024 हो दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अपनी आखिरी सांसे ली, जहां उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के चलते भर्ती किया गया था। अपने मजबूत और प्रभावी फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के राजकीय शोक की घोषणा की गई है, जो 27 और 28 दिसंबर तक चलेगा।
Manmohan Singh Death News LIVE Updates
स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद हिमालचल प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर तक घोषित किए गए एक सप्ताह के राजकीय शोक के चलते प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा- एक युग का अंत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। सुक्खू ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है।”
उन्होंने सिंह की दूरदर्शिता, सादगी और नीतिगत विशेषज्ञता की प्रशंसा की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, “भारतीय राजनीति में उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनका काम हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और राजनेता थे जिन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार, मुख्य आर्थिक सलाहकार, आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष जैसे प्रमुख और महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दी थी।