Mahatma Gandhi Jayanti Quotes and Thoughts: महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी ने अपनी शिक्षा लंदन से पूरी की थी, जिसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका जाकर रंगभेद के खिलाफ सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के जरिए लोगों को जागरूक करने और उनके अधिकार दिलाने का आंदोलन शुरू किया था।

महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से 9 जनवरी, 1915 को भारत लौटे थे और यहां आने के बाद उन्होंने लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधीजी ने अपने जीवन में कई क्रांतिकारी आंदोलनों का नेतृत्व किया जिसमें कुछ प्रमुख नाम सत्याग्रह आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख हैं।

महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण शिक्षाएं लोगों को दी जिन्हें आज भी मील का पत्थर माना जाता है। इस आर्टिकल में आप जान लीजिए महात्मा गांधी के प्रसिद्ध कोट्स और विचार जो आज भी लोगों को प्रेरित और शिक्षित करती हैं।

महात्मा गांधी के कुछ प्रसिद्ध कोट्स जो आपका जीवन बदल सकते हैं।

खुशी – “तुम्हें ख़ुशी तब मिलेगी जब अपने सोच और कथन में सामंजस्य बैठा होगा”।

बदलाव- “दुनिया बदलने से पहले स्वयं में बदलाव लाइए”।

मन- “मेरा मन मेरा मंदिर है मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा”।

बदला- “आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी”।

जीवन- “ऐसे जियो जैसे कि, आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है”।

प्रकृति- “बालक जन्म से पूर्व सीख कर आता है प्रकृति के साथ रहकर अभ्यस्त होता है”।

धन- “जो समय बचाते हैं वह धन बचाते हैं बचाया हुआ धन कमाए हुए धन के बराबर होता है”।

स्वतंत्रता- “जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं”।

विजय- “पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे फिर वह आप पर हसेंगे फिर वह आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जाएंगे”।

मौन- “तभी बोलो जब वह मौन से बेहतर हो”।

बुद्धिमान- “बुद्धिमान लोग काम करने से पूर्व सोचते हैं और मूर्ख लोग काम करने के बाद”।

क्रोध- “क्रोध को जीतने में मौन सबसे अधिक सहायक है”।

बुराई- “अपनी बुराई हमेशा सुने अपनी तारीफ कभी ना सुने”।

स्वंय की खोज- “खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है खुद को दूसरों की सेवा में खो दो”।

विचार- “एक आदमी अपने विचारों से ही बनता है वह जो सोचता है वही बन जाता है।”