राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के 9 बच्चे हैं। इनमें से बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और छोटे बेटे तेजस्वी यादव अकसर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे पीली धोती पहने हाथों में माला लिए जाप करते दिख रहे हैं। लालू प्रसाद यादव 9 बच्चों के पिता हैं जिनमें से केवल 6 बच्चे राजनीति में एक्टिव हैं बाकी अपनी-अपनी लाइफ में बिजि हैं। इनमें सबसे छोटी राज लक्ष्मी हैं जिनका जन्म साल 1990 में हुआ था। लालू प्रसाद यादव 10 मार्च 1990 को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस वक्त उनकी पत्नी राबड़ी देवी मां बनने वाली थीं। कम ही लोग जानते होंगे की राज लक्ष्मी भी अपने बड़े भाइयो तेज प्रताप और तेजस्वी से ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं।
दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव खुद एलएलबी और पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी बेटियों ने भी MBBS, बीटेक और अच्छी पढ़ाई की है। हालांकि उनके बेटे कम ही पढ़ पाए हैं। लालू प्रसाद के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव केवल 11 वीं क्लास पास की है और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद स्कूल छोड़ दिया। वे काफी धार्मिक हैं जिस वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
View this post on Instagram
वहीं तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), परिवार के उत्तराधिकारी माने जाते हैं और कहा जाता है कि पिता से उन्हें काफी स्किल विरासत में मिले हैं। हालांकि पढ़ाई के मामले में वे बड़े भाई से भी कम रहे, उन्होंने 9वीं क्लास में स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन राजनीति में उनकी पढ़ाई काफी ज्यादा मानी जाती है। शुरू में क्रिकेट में दांव आजमाने वाले तेजस्वी यादव बाद में क्रिकेट छोड़ बिहार के उप मुख्यमंत्री बन गए थे। वे 2008-12 तक IPL फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे थे। वह विजय हजारे ट्रॉफी में भी झारखंड की तरफ से खेल चुके थे।
राज लक्ष्मी (Raj Lakshmi Yadav) का जन्म, लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री बनने के 4 महीने 16 दिन दिन बाद हुआ था। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) से पढ़ाई की है। राज लक्ष्मी की शादी उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पोते तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) से हुई है। दोनों की शादी दिल्ली में शाही तरीके से हुई थी। राज लक्ष्मी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन वे अपनी ट्विटर अकाउंट पर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं।