JAC Jharkhand Board Class 8th Result 2024 Roll Number Wise Direct Link Check on jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in LIVE: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 8वीं के एग्जाम दिए हैं वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
JAC 8th Result 2024 Direct Link LIVE: Check Here
इस साल झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हुई थी और 6 लाख से अधिक बच्चे इस साल की परीक्षा में बैठे हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी है वह ऑनलाइन ही अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों के पास उनका रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि की जानकारी होना आवश्यक है। पिछले साल 8वीं का रिजल्ट 24 मई को आया था। 2023 में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स 8वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 4,54,146 बच्चे परीक्षा में पास हो गए थे। पिछले साल का पासिंग प्रतिशत 90.33 फीसदी रहा था।
झारखंड बोर्ड 8वीं में कुल 5,61,774 छात्र छात्र उपस्थित हुए।
जिसमें से 5,28,962 (94.16%) छात्र सफल।
सीमांत श्रेणी (marginal category) में 32,471 (5.78%) छात्र।
अपूर्ण परिणाम (incomplete results) में 341 (0.06%) छात्र।
झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल 8वीं के एग्जाम दिए हैं वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharखंड.gov.in, jacresults.com पर जाएं।
अब होमपेज पर जेएसी 8वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, आप रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
आपकी जेएसी 8वीं परिणाम 2024 की मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
भविष्य की जरूरत के लिए जेएसी परिणाम का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और ले लें।
जेएसी 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं और 8वीं के परिणाम 2024 पहले ही जारी किए जा चुके हैं और छात्र जल्द ही 5वीं के परिणाम की तारीख, समय की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं।
झारखंड बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, जेएसी 8वीं परिणाम 2024 मई के आखिर में या जून के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के बाद अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
झारखंड कक्षा 8वीं परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। अकादमिक परिषद ने आज यानी 28 मई को जेएसी कक्षा 8वीं परिणाम 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा 2024 दी थी अब वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कुछ ही देर में डायरेक्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं।
छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
जैक, झारखंड कक्षा 8 परिणाम 2024 लाइव अपडेट: झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम जारी हो चुका है और सामने आए आकंड़ों के अनुसार, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 डिवीजन की डिटेल इस प्रकार है।
दक्षिणी छोटानागपुर: 98.08 प्रतिशत
उत्तरी छोटानागपुर: 98.97 प्रतिशत
पलामू: 98.74 प्रतिशत
संथाल परगना: 97.67 प्रतिशत
सिंहभूम: 97.84 प्रतिशत
झारखंड बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस साल का कुल ओवरऑल पासिंग पर्संटेज 94 प्रतिशत रहा है।
जैक, झारखंड कक्षा 8 परिणाम 2024 लाइव अपडेट: झारखंड बोर्ड 8वीं का परिणाम जारी होने के बाद,छात्रों को जो मार्कशीट मिलेगी उसपर मिलने वाली डिटेल इस प्रकार है।
छात्र का नाम
स्कूल के नाम
अनुक्रमांक
माता - पिता का नाम
कुल प्राप्त अंक
विषयवार अंक
योग्यता स्थिति
सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक परीक्षा में प्राप्त ग्रेड
उत्तीर्ण प्रतिशत, आदि।
जैक, झारखंड कक्षा 8 परिणाम 2024 लाइव अपडेट: झारखंड बोर्ड 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 16 मार्च, 2024 की अवधि में किया गया था और इन परीक्षाओं में करीब 5 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी।
झारखंड में इस साल 8वीं बोर्ड की परीक्षा में 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। पिछले साल यह संख्या 5 लाख से थोड़ी कम थी। इस साल हुई परीक्षा का परिणाम 30 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा। परिणाम चेक करने के लिए बच्चों के अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद वही बच्चा परीक्षा में पास होगा जिसके कम से कम हर विषय में 33 प्रतिशत मार्क्स होंगे। यदि कोई छात्र किसी भी विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसे असफल माना जाएगा, भले ही उसने कुल मिलाकर 33% से अधिक अंक प्राप्त कर लिए हों। 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रथम श्रेणी में पास माना जाता है।
झारखंड बोर्ड 8वीं के रिजल्ट की घोषणा के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम का शेड्यूल जारी करेगा। सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में हो सकती है और इसका रिजल्ट अगस्त में आने की संभावना है। जो छात्र नियमित परीक्षा के परिणाम में सफल नहीं हो पाएंगे वह सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठेंगे। यह परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स को एक शुल्क अदा करना होगा। इसके अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम 17 मई को जारी किया था। दोनों कक्षाओं का पासिंग प्रतिशत काफी अच्छा देखने को मिला। कक्षा 9वीं में 98.39% और कक्षा 11 में 98.48% बच्चे पास हुए।
झारखंड बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। पहले रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख 24 मई थी, लेकिन वह अब निकल गई है। माना जा रहा है कि JAC की ओर से परिणाम की घोषणा 30 मई से पहले कर दी जाएगी।
झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज जारी होने की पूरी संभावना है। 16 मार्च को हुई परीक्षा में 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी jacresults.com पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
