हरियाणा में शनिवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम जारी किए। इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं में कुल 92.49 प्रतिशत बच्चे पास हुए। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले कम था। 2024 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था। भले ही इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत कम रहा हो, लेकिन टॉपर्स की संख्या में कमी नहीं है। इस साल कुल 20 स्टूडेंटस टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।

20 स्टूडेंट बन टॉपर

हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉपर्स की संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट पोजिशन हासिल की है जबकि दूसरे स्थान पर भी 6 स्टूडेंट रहे। वहीं 10 स्टूडेंट की थर्ड पोजिशन आई है। कुल मिलाकर 20 स्टूडेंट इस बार टॉपर्स सूची में शामिल हैं।

इन 4 स्टूडेंट्स ने हासिल की फर्स्ट पोजिशन

हरियाणा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में फर्स्ट पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट हिसार, अंबाला और झज्जर के हैं। पहला स्थान हासिल करने वाले स्टूडेंट्स में सबसे पहले रोहित का नाम शामिल है। रोहित ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार के स्टूडेंट हैं। रोहित के अलावा न्यू सरस्वती सीनियर सेकंडरी स्कूल, अंबाला की स्टूडेंट माही, सीआर सीनियर सेकंडरी स्कूल, झज्जर की छात्रा रोमा और तानिया ने भी 497 मार्क्स के साथ टॉप किया है।

दूसरे स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट

क्रमांकनामस्कूलमार्क्स
1. अक्षित सहरावतआशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहसं (पानीपत)496
2.योगेशशहीद भगत सिंह सीनियर सेकेंडरी, मटौर (कैथल)496
3.रिंकूसरस्वती विद्या मंदिर, बुआना लाखू, पानीपत496
4.दिव्यांशीएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काहनौर (रोहतक)496
4.सुनैनाआदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डट्टा (हिसार)496
6.दिक्षासहीराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महम (रोहतक)496

थर्ड पोजिशन हासिल करने वाले स्टूडेंट

क्रमांकनामस्कूलमार्क्स
1.निधिएसडी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)495
2.मानसीप्रज्ञा हाई स्कूल, सांपला (रोहतक)495
3. रमाआदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)495
4. अक्षितान्यू एरा हाई स्कूल, चरखी दादरी495
5. गर्विताऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार495
6. खुशबूबाब उद्देल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी (हिसार)495
7.खुशीश्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हसांका (रेवाड़ी)495
8. मेघादिशा पब्लिक स्कूल, कलिंगा (भिवानी)495
9.जीना चौहानआनंद पब्लिक स्कूल, निगधु (करनाल)495
10.इशुसीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा (डुबालधन) झज्जर495