गुजरात में 1 मार्च से 26 मार्च तक चली बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंत तक आने की संभावना है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख की घोषणा कम से कम एक दिन पहले कर दी जाएगी।

GSEB SSC, HSC Result 2024 Date LIVE: Check Here

स्टूडेंट्स को मिलेगा ग्रेड

गुजरात बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। बोर्ड के सिस्टम में एक ग्रेडिंग सिस्टम भी है। इस ग्रेडिंग सिस्टम के तहत स्टूडेंट्स को 2-3 ग्रेड में रखा जाएगा। जिस स्टूडेंट को 90 प्रतिशत या फिर उससे अधिक मार्क्स मिलेंगे उन्हें A1 ग्रेड में रखा जाएगा। इसके अलावा 80-90 प्रतिशत मार्क्स वालों को ए2 कैटेगिरी में रखा जाएगा। इसके अलावा जिस स्टूडेंट को 71-80 प्रतिशत के बीच मार्क्स मिलेंगे उसे बी1 ग्रेड मिलेगा। वहीं 61-70 प्रतिशत मार्क्स वालों को बी2 ग्रेड दिया जाएगा।

पहले आएगा साइंस 12वीं का रिजल्ट

बता दें कि गुजरात बोर्ड 12वीं का स्ट्रीम वाइस रिजल्ट घोषित होता है। सबसे पहले साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित होंगे। साइंस का रिजल्ट अप्रैल के आखिर में आने की पूरी संभावना है। गुजरात में साइंस का रिजल्ट आमतौर पर गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के साथ घोषित किया जाता है क्योंकि जीएसईबी 12वीं विज्ञान के अंक जीयूजेसीईटी काउंसलिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

गुजरात बोर्ड ने गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान के पेपर की आंसर की पहले ही जारी कर दी थी। स्टूडेंट्स के लिए उस आंसर की के आधार पर 30 मार्च तक ऑब्जेक्शन विंडो खुली हुई ती। पिछले साल के रुझानों के आधार पर साइंस स्ट्रीम के परिणाम हमेशा कॉमर्स और आर्ट्स के रिजल्ट से पहले जारी किए जाते हैं। पिछले साल यानि कि 2023 में गुजरात बोर्ड विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट 2 मई को घोषित हुआ था जिसमें 65.58 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 31 मई को आया था। 10वीं का रिजल्ट 25 मई को जारी हुआ था।

कहां और कैसें चेक करें परिणाम?

गुजरात बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

नया पेज खुलने के बाद वहां अपनी जानकारी दर्ज करें। इसमें रोल नंबर और पासवर्ड शामिल है।

जानकारी दर्ज करने के बाद आप सबमिट करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।