RRB Railway Group D Answer Key 2018-2019: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 11 जनवरी 2019 को ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए सभी उम्मीदवार अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए अधिकारिक वेबसाइट की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि वेबसाइट की बेरुखी उम्मीदवारों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। साइट पर बहुत अधिक यूज़र होने के कारण साइट क्रैश कर रही है। लोड इतना बढ़ गया है कि साइट खोलना मुश्किल हो रहा है। साइट खोलने पर सर्वर जेनरेटेड मैसेज दिखा पड़ रहा है, जिसमें लिखा है, “बहुत अधिक उपयोगकर्ताओं के जुड़े हुए हैं, कृपया कुछ मिनटों के बाद फिर से प्रयास करें।”
ग्रुप डी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लाखों कैंडिडेट्स साइट के चलने का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही सबसे बड़ी भर्ती के लिए यह गड़बड़ी मुख्य रूप से मुश्किलों की वजह है, खासकर हर बड़ी घोषणा के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवार एक ही समय में पोर्टल पर लॉगिन करते हैं तो पोर्टल्स का क्रैश होना।
परीक्षा के लगभग एक महीने बाद, आरआरबी ने 11 जनवरी का देर रात 10 बजे ग्रुप डी आंसर की जारी की थी। तब से ही उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं और सोशल मीडिया साइट्स पर भी अपनी दिक्कतों के बारे में पोस्ट कर रहे हैं।
बता दें कि ग्रुप डी की उत्तर कुंजी सभी शिफ्टों और रेलवे जोन में एक कॉमन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। उत्तर कुंजी के लिए कोई अलग लिंक आरआरबी द्वारा नहीं जारी किया गया हैं। अगर किसी उम्मीदवार ने आरआरबी मुंबई के तहत परीक्षा दी थी, तो वह आरआरबी इलाहाबाद पोर्टल से भी उत्तर कुंजी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकता है।