दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसमें नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोनों ही छात्र संगठनों को दो-दो पदों पर जीत हासिल हुई है। इस छात्रसंघ चुनाव में NSUIने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा किया है, तो 10 साल से डूसू में काबिज ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव पद के साथ संतोष करना पड़ा है।
डूसू अध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई के रौनक खत्री, डूसू उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, सचिव पद पर एबीवीपी की मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के लौकेश चौधरी ने जीत दर्ज की है।
DUSU Election 2024 Winner List, click here
यहां जानें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम 2024 (Delhi University Students Union Election Result 2024) की सबसे सटीक और सबसे तेज लाइव अपडेट
अध्यक्ष पद के लिए NSUI के रौनक खत्री 1343 वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्हें कुल 20,207 वोट मिले। वहीं एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18,864 वोट मिले।
उपाध्यक्ष: एबीवीपी के भानु प्रताप ने 8762 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। उन्हें 24,166 वोट मिले। एनएसयूआई के यश नांदल को 15,404 वोट मिले।
सचिव: एबीवीपी की मित्रविंदा करनवाल ने 1467 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 16,703 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीना को कुल 15,236 वोट मिले।
संयुक्त सचिव: एनएसयूआई के लोकेश चौधरी ने 6726 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। चौधरी को कुल 21,975 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के अमन कपासिया को 15,249 वोट मिले।
पिछले 10 साल से डूसू में एबीवीपी का कब्जा था जिसे 2024 में तोड़ते हुए एनएसयूआई ने रिजल्ट में न सिर्फ बराबरी की है बल्कि 7 साल के लंबें इंतजार को खत्म करते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
डूसू चुनाव 2024 में ABVP का पैनल
अध्यक्ष पद- ऋषभ चौधरी
उपाध्यक्ष पद- भानु प्रताप सिंह
सचिव पद- मित्रविंदा करनवाल
संयुक्त सचिव पद- अमन कपासिया
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणाम 2024 घोषित किया जा चुका है और ये परिणाम एबीवीपी के लिए एक बड़ा झटका साबित हुए हैं। पिछले 10 सालों से डूसू पर राज करने वाली एबीवीपी को इस बार सिर्फ उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जीत हासिल हुई है। डूसू अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। डूसू इलेक्शन काउंटिंग निर्धारित समय सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी और शाम 4 बजे तक चली 15 राउंड की काउंटिंग के बाद रिजल्ट सामने आए हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 परिणाम जारी की घोषणा हो गई है और सामने आए आकंड़ो के अनुसार, एनएसयूआई ने डूसू अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी को उपाध्यक्ष और सचिव पद पर जीत मिली है।
डूसू चुनाव में इस साल NSUI ने सभी पदों के लिए जो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं उनकी डिटेल इस प्रकार है।
अध्यक्ष पद- रौनक खत्री
उपाध्यक्ष पद- यश नांदल
सचिव पद- नम्रता जेफ मीना
संयुक्त सचिव पद- लोकेश चौधरी
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 परिणाम जारी करने को लेकर दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय 11 नवंबर को एक आदेश दिया था जिसमें 26 नवंबर तक मतगणना प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था, बशर्ते कि चुनाव अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त सभी सार्वजनिक और निजी संपत्तियों की एक सप्ताह के भीतर सफाई और रंग-रोगन किया जाए।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 15 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।
अध्यक्ष पद
रोनक खत्री एनएसयूआई – 14531 (आगे)
ऋषभ चौधरी एबीवीपी – 13426 (पीछे)
उपाध्यक्ष पद
भानु प्रताप एबीवीपी – 16067 (आगे)
यश नादल एनएसयूआई – 11572 (पीछे)
महासचिव पद
मित्रवंदा एबीवीपी – 12996 (आगे)
नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई – 12039 (पीछे)
संयुक्त सचिव पद
अमन कपासिया एबीवीपी – 11782 (आगे)
लोकेश एनएसयूआई – 1696 (पीछे)
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से सभी कॉलेजों, विभागों, संस्थानों और केंद्रों को 24 नवंबर को बैलेट पेपर की गिनती और 25 नवंबर को ईवीएम वोट काउंटिंग का निर्देश दिया गया है। इसमें सभी मॉर्निंग कॉलेजों में वोट काउंटिंग 8:00 बजे से और ईवनिंगि कॉलेजों में दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 11 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।
अध्यक्ष पद
रौनक खत्री एनएसयूआई-11340 (आगे)
ऋषभ चौधरी एबीवीपी-10706 (पीछे)
उपाध्यक्ष पद
भानु प्रताप एबीवीपी-12532 (आगे)
यश नांदल एनएसयूआई-9001 (पीछे)
सचिव पद
मित्रवंदा, एबीवीपी-9455 (आगे)
नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई-8890 (पीछे)
संयुक्त सचिव
लोकेश एनएसयूआई- 12483 (आगे)
अमन कपासरिया एबीवीपी-8422 (पीछे)
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2024 में इस बार एक नई बात देखने को मिली है, पिछले साल तक सभी छात्र दल अलग अलग इस चुनाव में अपनी ताल ठोकते थे लेकिन इस बार स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने गठबंधन कर एक साथ इस चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की चल रही मतगणना के 10 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिससे मिले आंकड़े इस प्रकार हैं।
अध्यक्ष पद
रौनक खत्री एनएसयूआई-9348 (आगे)
ऋषभ चौधरी एबीवीपी-8699 (पीछे)
उपाध्यक्ष पद
भानु प्रताप एबीवीपी-9700 (आगे)
यश नांदल एनएसयूआई-7592 (पीछे)
सचिव पद
मित्रवंदा, एबीवीपी-8533 (आगे)
नम्रता जेफ मीना एनएसयूआई-8240 (पीछे)
संयुक्त सचिव
लोकेश एनएसयूआई- 11661 (आगे)
अमन कपासरिया एबीवीपी-7549 (पीछे)
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की मतगणना के बीच 10 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। 10 राउंड के बाद एनसयूआई के रौनक खत्री ने एबीवीपी के ऋषभ चौधरी पर 9348 वोटों की बढ़त बना ली है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप ने एनएसयूआई के यश नांदल पर 9700 वोटों की बढ़त बनाई हुई है।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: डूसू चुनाव में ABVP और NSUI उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिली है। मगर आपको बता दें कि डूसू में ABVP पिछले 10 साल से काबिज है। पिछले साल भी ABVP ने अध्यक्ष पद समेत तीनों पदों पर कब्जा किया था, मगर वाइस प्रेजिडेंट की पोस्ट NSUI के खाते में गई थी।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2024 का रिजल्ट करीब एक महीने की देरी से जारी किया जा रहा है क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने नतीजों पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने वोटिंग के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों की तोड़फोड़ और उन्हें नुकसान पहुंचाने के मामले की जांच पूरी होने तक काउंटिंग पर रोक लगा दी थी और इस मामले की जांच होने तक नतीजों को रोकने का आदेश दिया था।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: डूसू अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर NSUI आगे चल रही है, जबकि सचिव और उपाध्यक्ष पदों पर ABVP आगे चल रही है
अध्यक्ष पद
ABVP: 5821
NSUI: 6418
बाएं: 925
नोटा: 1311
उपाध्यक्ष पद
ABVP: 6405
NSUI: 5060
बाएं: 1272
नोटा: 1501
सचिव पद
ABVP: 5189
NSUI: 5064
बाएं: 2663
नोटा: 2180
सचिव पद के लिए NSUI और ABVP के बीच कड़ी टक्कर
संयुक्त सचिव पद
ABVP: 4405
NSUI: 7015
बाएं: 1871
नोटा: 1953
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव 2024 में एनएसयूआई ने भगिनी निवेदिता कॉलेज में सभी पांच सीटों पर जीत का परचम लहरा दिया है। इसके अलावा एनएसयूआई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में 3, मिरांडा हाउस कॉलेज में 1, जाकिर हुसैन कॉलेज (मॉर्निंग) में 2, अरबिंदो मॉर्निंग कॉलेज में 2, पीजीडीएवी कॉलेज (मॉर्निंग) में 1, पीजीडीएवी कॉलेज (इवनिंग) में 2, भास्कराचार्य कॉलेज में 2, मोतीलाल नेहरू कॉलेज में 1 और कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली छात्रसंघ चुनाव 2024 की मतगणना के पांच राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद NSUI ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर बढ़त बना ली है। इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रौनक खत्री 5531 वोट, संयुक्त सचिव पद पर लोकेश चौधरी 6065 वोट और सचिव पद पर नम्रता जेफ मीना 4425 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरी तरफ ABVP के भानु प्रताप सिंह उपाध्यक्ष पद पर 6101 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।
डूसू इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए एनएसयूआई की तरफ से लोकेश चौधरी और एबीवीपी की तरफ से अमन कपासिया ने ताल ठोकी है।
DUSU Election Result 2024 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, जिसमें पांच राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। पांच राउंड के बाद NSUI ने अध्यक्ष पद पर 500 और संयुक्त सचिव पद पर 2800 वोट और संयुक्त सचिव पद पर 35 वोटों से बढ़त बना ली है। एबीवीपी उपाध्यक्ष पद पर 700 वोट की बढ़त बनाए हुए है।