अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री पद संभाल रहीं शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, पर्यटन और संस्कृति और लोक निर्माण विभाग की मंत्री आतिशी मर्लेना (सिंह) इस चुनाव में कालकाजी विधानसभा से ही चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ने उन्हें उनकी ही पुरानी सीट से उम्मीदवार बनाया है। आतिशी के खिलाफ बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस से अलका लांबा चुनाव लड़ रही हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल भी अपनी पुरानी सीट नई दिल्ली से ही चुनाव लड़ रहे हैं।
केजरीवाल और आतिशी की एजुकेशन क्वालिफिकेशन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अभी आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के ही चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन दिल्ली की जनता आतिशी को भी पसंद बता रही है। इस बीच हम आपको दोनों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में बताते हैं जिससे कि आप यह तय कर सकें कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कौन बेस्ट है?
कितनी पढ़ी-लिखी हैं आतिशी?
बता दें कि दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी सिंह अपनी सरकार में सबसे अधिक पढ़े-लिखे नेताओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डबल मास्टर डिग्री हासिल की है। आतिशी ने स्कूल से लेकर कॉलेज और फिर मास्टर तक की पढ़ाई कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से की है। उनकी स्कूलिंग दिल्ली के ही स्प्रिंगडेल्स स्कूल से हुई थी।
इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर वह शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।
कितने पढ़े-लिखे हैं अरविंद केजरीवाल?
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। उनकी स्कूलिंग सोनीपत के होली चाइल्ड स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने IIT-JEE एग्जाम क्रैक किया जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया रैंक में 563 मार्क्स हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से ग्रेजुएशन की।
आतिशी के अलावा ये चेहरे भी थे सीएम की रेस में
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद सीएम फेस की रेस में आतिशी के अलावा राघव चड्ढा, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज जैसे नाम भी थे, लेकिन आतिशी सबसे आगे निकल गईं।