CTET December Answer Key 2022 Released: सीबीएसई की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए रिस्पॉन्स शीट ]जारी कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटेट दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी की है।
17 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट 2022 परीक्षा की आंसर-की ऑनलाइन जारी कर दी है। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर डाउनलोड कर सकते हैं। CTET 2022 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार 14 से 17 फरवरी, 2023 तक CTET 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपए चार्ज
आंसर की के खिलाफ कोई भी चुनौती केवल 14 फरवरी से ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएगी, सीटैट की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए 17 फरवरी 2023 तक आपत्ति कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में ईमेल / पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत की गई चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपए के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान 17 फरवरी दोपहर 12 बजे तक तक क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना होगा।
गौरतलब है कि CTET 2023 दिसंबर सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
CTET December Answer Key 2022: How to Download Step by Step
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- होम पेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन डीटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आंसर की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
CTET Result 2022: कब आएगा रिजल्ट?
सीटेट परीक्षा के लिए रिजल्ट, प्रोविजनल आंसर से प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CTET 2022 का रिजल्ट फरवरी-मार्च 2023 में जारी किया जाएगा।
