झारखंड राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों – गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में शनिवार को और छह जिलों – गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा के लिए रविवार को शीतलहर का येलो अलर्ट है। इस बीच रांची में 27 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

KG से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद

रांची IMD के साइंटिस्ट अभिषेक आनंद ने कहा, “कोल्ड वेव पूरे राज्य में चल रही उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं का नतीजा है। अगले दो दिनों में मिनिमम टेम्परेचर और गिरने की संभावना है।” मौसम विभाग की इसी भविष्यवाणी के चलते जिला शिक्षा कार्यालय ने KG से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया है। जिला प्रशासन का यह आदेश सभी सभी सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।

बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले 50 लाख छात्रों को फिर मिलेगी संजीवनी, शिक्षा मंत्रालय और NIOS ने तैयार किया खास प्लान

रांची को रखा गया है येलो जोन में

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि रांची जिले को येलो जोन में रखा गया है, जो भीषण ठंड और शीत लहर की उच्च संभावना को दर्शाता है। रांची जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन कुछ स्कूलों में अभी भी कक्षाएं चल रही हैं।

पटना में भी स्कूल किए जा चुके हैं बंद

ठंड और शीतलहर का असर सिर्फ झारखंड में ही नहीं बल्कि बिहार के अधिकतर हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। पटना में भी कक्षा 8वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रखने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के ऑर्डर के मुताबिक, ग्रेड 8 से ऊपर की क्लास सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगी।