बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2025 के लिए आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने फिलहाल इस परीक्षा (विज्ञापन संख्या-05/25) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। बता दें कि आयोग ने 4 अगस्त को अधिसूचना जारी कर 18 अगस्त से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू होने की घोषणा की थी।
कुल 1481 रिक्तियों के लिए शुरू हुए थे रजिस्ट्रेशन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, BSSC CGL 4 के माध्यम से बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, योजना सहायक, कनीय सांख्यकी सहायक और डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी जैसे पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1481 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त से लेकर 19 सितंबर तक चलने थे, लेकिन अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को स्थगित कर दिया गया है।
तमिलनाडु नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
रजिस्ट्रेशन स्थगित होने की क्या है वजह?
आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, BSSC CGL 4 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन को स्थगित किए जाने की वजह परीक्षा शुल्क में आवश्यक संशोधन है। दरअसल, 15 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये ऐलान किया था कि राज्य में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी आदेश को लागू करने के लिए फिलहाल आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
कुल रिक्तियों की जानकारी
पोस्ट नाम | पदों की संख्या |
सहायक शाखा अधिकारी | 1064 |
योजना सहायक | 88 |
जूनियर सांख्यिकी सहायक | 5 |
डेटा एंट्री ऑपरेटर | 1 |
लेखा परीक्षक | 125 |
लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां | 198 |
कुल पदों की संख्या | 1481 |