असम में इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट के लिए इंतजार जल्द खत्म होगा। बुधवार को मीडिया में यह खबरें आई थीं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) 10 अप्रैल 2025 यानी आज हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम जारी कर देगा, लेकिन देर रात मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया।

Assam Board 10th Result 2025 Live updates

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी कि अभी हाई स्कूल 10वीं कक्षा के परिणाम तैयार नहीं हैं इसलिए रिजल्ट अभी जारी नहीं किया जाएगा, हम जल्द ही आधिकारिक तारीख जारी करेंगे। सीएम ने छात्रों और पैरेंट्स से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अटकलों पर भरोसा ना करें।

बता दें कि परिणाम जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा दी थी वह आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा।

असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

Live Updates
09:23 (IST) 10 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: इसी महीने जारी होगा रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट फिलहाल तो टल गया है, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस को आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि हाई स्कूल परीक्षा परिणाम इसी महीने जारी कर दिए जाएंगे।

09:15 (IST) 10 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट टला, सीएम ने दी जानकारी

असम बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट 10 अप्रैल यानी आज जारी होना था, लेकिन यह अब टल गया है। दरअसल, देर रात मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि 10वीं का परीक्षा परिणाम अभी तैयार नहीं है जिस वजह से कल रिजल्ट जारी नहीं होगा। हम जल्द ही आधिकारिक तारीखों की घोषणा करेंगे। सीएम ने कहा कि अटकलों पर बिल्कुल भरोसा ना करें।

21:02 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: पिछले साल किसने किया था टॉप?

पिछले साल असम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में जोरहाट के प्रज्ञा अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट अनुराग डोलोई ने 593 (98.93 प्रतिशत) अंकों के साथ पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

20:31 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live: इन वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

– asseb.in

– sebaonline.org

– resultsassam.nic.in

20:09 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 LIVE Updates: पिछले साल कैसा रहा था असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम कल जारी किए जाएंगे। पिछले साल 4,19,078 छात्रों ने SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। उनमें से 3,17,317 पास हुए, जिनमें से 1,05,873 ने प्रथम श्रेणी हासिल की। ​​कुल पास प्रतिशत 75.7% था।

20:02 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 LIVE Updates: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

असम बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम पिछले साल 20 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल SEBA असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 75.7 प्रतिशत था। पिछले साल पास प्रतिशत 2023 में 72.69 प्रतिशत से बढ़कर 75.7 प्रतिशत हो गया।

19:40 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live Updates: इन क्रेडेंशियल की मदद से देखें रिजल्ट

असम एचएसएलसी कक्षा 10वीं के मार्क्स को देखने के लिए स्टूडेंट को अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा। असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार (10 अप्रैल 2025) को जारी होगा। स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड होगा।

19:37 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live Updates: कब आयोजित हुई थी परीक्षा?

असम बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। असम बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 और 22 जनवरी को आयोजित की गईं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थीं। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट में यह पेपर दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुए थे।

19:36 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board 10th Result 2025 Live Updates: इन वेबसाइट्स पर देखा जा सकेगा रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने समय की जानकारी नहीं दी है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

19:32 (IST) 9 Apr 2025
Assam Board SEBA HSLC 10th Result 2025 LIVE Updates: कल जारी होगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार) को जारी किया जाएगा। असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से रिजल्ट किस वक्त जारी होगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।