भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से सिविल सर्विस की परीक्षा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले IAS और IFS जैसे उच्च पदों पर बैठते हैं। पर कुछ लोगो की मंजिल सिर्फ इन पदों पर पहुंच के रुक जाना नहीं होता क्योकि उनके सपने बड़े होते हैं। बहुत से लोग प्रशासनिक सेवा की नौकरियों को छोड़कर कई अन्य क्षेत्रों में भी परचम फैराया है। कई प्रशासनिक अधिकारी ऐसे भी रहें हैं जिन्होंने राजनीति में भी बुलंदियों को छुआ है। आईये जानते हैं ऐसे ही कुल शख्सियतों के बारे में जिन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है-
लाहौर में जन्मे मणिशंकर अय्यर ने 1963 में भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service) में शामिल हुए, फिर वे 1989 में राजनीति में शामिल हुए। वह 1991 में मयिलादुतुरई, तमिलनाडु से लोकसभा के लिए चुने गए थे। तब से, उन्होंने सरकार में विभिन्न सेवा की है, वह मई 2004 से जनवरी 2006 तक प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम तथा 2009 तक खेल मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री रहे।
यशवंत सिन्हा जिनका जन्म पटना में हुआ। वे 1960 में IAS में शामिल हुए और 1984 तक इस पद पर बने रहे। वे 1990-91 में चंद्रशेखर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रहे। इसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी के मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री भी रहे हैं।
नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और 31 वर्षों तक सेवा की। एक IFS अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, वह चीन और अमेरिका जैसे महत्वपूर्ण दूतावासों में तैनात थे। 1984 में, उन्होंने IFS छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। वे भरतपुर, राजस्थान से आठवीं लोकसभा में चुने गए थे। उसी वर्ष, उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
अरविंद केजरीवाल ने 1989 में IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 1992 में वे भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। 2006 में एमरजेंट लीडरशिप के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीता। वे इस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं।
हरदीप सिंह पुरी वर्तमान में आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। पुरी ने 1974 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और ब्रिटेन और ब्राजील में राजदूत के रूप में कार्य किया। वे संयुक्त राष्ट्र में जिनेवा के साथ-साथ न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि भी थे और अगस्त 2011 और नवंबर 2012 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो बार अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने यूनाइटेड सिक्योरिटी काउंसिल कंट्री टेररिजम कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।