तीन टी20 मैचों की सीरीज के पुणे में खेले गए पहले मैच में श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया है। 101 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 18 ओवर में 5 खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले भारतीय पारी पहले खेलते हुए 18.5 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट झटके। डेब्यू मैच खेल रहे कसून रजिथा और दसून शनाका ने तीन तीन विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मैच 12 फरवरी को रांची में खेला जाएगा।
टीमें इस प्रकार है-
भारत- एमएस धोनी(कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, रवीन्द्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या।
श्रीलंका- दिनेश चांदीमल, निरोशन डिकवेला, दसुन शनका, कसून रजिथा, सीकुगे प्रसन्ना, दुश्मथा चमीरा, थिसारा परेरा, सचित्र सेनानायके, मिलिंदा सिरिवर्दना, चमारा कपुगेडरा और धनुष्का गुणातिलका।
Live Cricket Scorecard: India vs Sri Lanka
Live Cricket Updates
भारत घर में लगातार तीसरा टी20 मैच हारा।
श्रीलंका ने विजयी स्कोर 12 गेंद शेष रहते हासिल किया।
श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया।
श्रीलंका को जीत के लिए 18 गेंद में 10 रन की जरूरत।
17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 92 रन।
श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा। अश्विन ने दसून शनाका को आउट किया।
सुरेश रैना ने दिनेश चांदीमल को आउट किया।
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा।
14.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 84 रन।
अश्विन ने चमारा कपूगेडरा(25) को पगबाधा आउट किया।
श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा।
11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 60 रन।
10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 48 रन।
9 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन।
7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 31 रन।
नेहरा ने धनुष्का गुणातिलका को आउट किया।
भारत को दूसरी कामयाबी मिली।
4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 20 रन।
2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट पर 10 रन।
स्लिप में अजिंक्या रहाणे से छूटा चांडीमल का कैच।
भारत ने दूसरा विकेट लेने का मौका गंवाया।
डिकवेला 4 रन बनाकर आउट।
भारत को मिली पहली सफलता।
चौके के साथ शुरु हुई श्रीलंकन पारी।
101 रन के स्कोर को बचाने मैदान में उतरी टीम इंडिया।
अश्विन सबसे ज्यादा 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय पारी 101 रन पर सिमटी।
आशीष नेहरा आउट। उन्होंने 6 रन बनाए।
भारत का स्कोर 100 रन हुआ।
अश्विन 29 रन पर नाबाद।
18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 97 रन।
अश्विन भारतीय पारी में सर्वोच्च स्कोरर बने। वे 24 रन पर नाबाद।
17 अोवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 90 रन।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 80 रन।
रवीन्द्र जडेजा भी नाकाम। भारत ने खोया आठवां विकेट।
13 ओवर के बाद भारत 7 विकेट पर 72 रन।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 64 रन।
11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 58 रन।
भारत का सातवां विकेट गिरा। पंड्या 2 रन बनाकर आउट।
10 रन बना पाए युवराज।
भारत के छह विकेट गिरे। युवराज आउट।
कसून रजिथा ने 3 और दसुन शनका ने 2 विकेट लिए।
हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए।
कप्तान धोनी 2 रन बनाकर आउट।
भारत का पांचवां विकेट गिरा।
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रीज पर आए।
भारत का स्कोर 4 विकेट पर 49 रन।
सुरेश रैना को दसून शनाका ने बोल्ड किया।
भारत का चौथा विकेट गिरा।
सुरेश रैना का एक बार फिर कैच छूटा।
Facts: T20 में पहली बार भारत ने पहले ओवर में दो विकेट गंवाए हैं।
रैना 17 और युवराज 9 रन पर नाबाद।
आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 47 रन।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 43 रन।
युवराज 7 और रैना 15 रन पर नाबाद।
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 40 रन।
सचित्र सेनानायके की गेंद पर युवराज ने जड़ा छक्का।
युवराज सिंह क्रीज पर आए।
शिखर धवन 9 रन बनाकर आउट।
भारत का तीसरा विकेट गिरा।
सुरेश रैना ने ठोका मैच का दूसरा छक्का।
सुरेश रैना ने जड़ा भारतीय पारी का दूसरा चौका।
4 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट पर 19 रन।
शिखर धवन ने ठोका मैच और सीरीज का पहला छक्का।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 10 रन।
थर्ड मैन पर कैच छूटा।
बाल बाल बचे सुरेश रैना।
2 ओवर के भारत 2 विकेट पर 5 रन।
थिसारा परेरा ने दूसरा ओवर मेडन डाला।
पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 5 रन।
सुरेश रैना क्रीज पर आए।
अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर आउट।
भारत का दूसरा विकेट गिरा।
रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट।
भारत का पहला विकेट गिरा।
कसून रजिथा पहला ओवर डालेंगे।
रोहित शर्मा स्ट्राइक पर।
शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान में उतरे।
वहीं श्रीलंका ने एक पारी में 16 छक्के उड़ाने वाले दसुन रजिथा को भी टीम में शामिल किया है।
श्रीलंका ने दो नए चेहरो निरोशन डिकवेला और कसून रजिथा को मौका दिया है।
भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह अजिंक्या रहाणे को चुना गया है।
श्रीलंका ने टॉस जीता। पहले गेंदबाजी चुनी।