यूपी चुनाव में SCAM और VIKAS जैसे जुमले देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी अब तक करीब तीन दर्जन एेसे शब्द गढ़ चुके हैं। भाजपा की ओर से 2014 में लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही वह चुनावी रैलियों में ऐसे शब्द गढ़ते आ रहे हैं। शायद उन्होंने ये शब्द राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले बचाकर रख रखे थे। ऐसा लगता है जैसे कि कुछ समय बाद हमको अलग से एक नमो डिक्शनरी की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल डालते हैं उनके गढ़े शब्दों पर एक नजर
SCAM- समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, कांग्रेस और मायावती। पीएम ने रविवार को अलीगढ़ में रैली में कहा था कि इस स्कैम के खिलाफ वोट करना है।
VIKAS- विद्युत (बिजली), कानून और सड़क। पीएम ने यूपी में ही विकास की यह नई परिभषा बताई थी।
AK-49- अरविंद केजरीवाल-49। दिल्ली सरकार के 49 दिन की सरकार पर पीएम ने यह कहा था।
ABCD- आदर्श, बोफोर्स, कोल और दामाद। 2014 में कांग्रेस पार्टी को मोदी ने कुछ इसी तरह परिभाषित किया था।
RSVP- राहुल, सोनिया, वाड्रा, प्रियंका।
3AKs- एके 47, एके एंटनी औक एके-49 (अरविदं केजरीवाल)
SABKA- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी। 2014 में मोदी ने इसका इस्तेमाल करते हुए अपील की थी कि सबका विनाश करना है।
NDA- नेशनल डिवेलपमेंट एलाइंस। मोदी ने नेशनल डेमोक्रेटिक एलाइंस का नया रुप बताया था।
JAM- जनधन-आधार-मोबाइल। इसे खाते में सीधे पैसे पहुंचाने से जोड़ा था।
SMART- सख्त और संवेदनशील, मॉडर्न और मोबाइल, अलर्ट और जवाबदेह, संवेदनशील और विश्वसनीय, टेक्नॉ सेवी और ट्रेंड। इसे शब्द का इस्तेमाल पुलिस के संदर्भ में किया था।
USTAAD- पारंपरिक कला में प्रशिक्षण और उन्नयन कौशल/ विकास के लिए कौशल (अल्पसंख्यक समुदायों से कारीगरों के लिए)
AMRUT- कायाकल्प और शहरी बदलवा के लिए अटल मिशन
HRIDAY- हैरिटेज डिवेलपमेंट और संवर्धन योजना।
PRAGATI- प्रो-एक्टिव गवर्नेंस और समय पर क्रियान्वयन
UDAY- उज्ज्वल डिस्कॉम आश्वासन योजना।
NITI- नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया।
ROAD- जिम्मेदारी, ऑनरसिप, जवाबदेही, अनुशासन। मेड इन इंडिया वर्कशॉप की सफलता के बाद मोदी ने यह मंत्र दिया था।
B2B- भारत टू भूटान। अपनी भूटान यात्रा के दौरान मोदी ने इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
INCH Towards MILES- बढ़ते हुए इंडिया चाइना के साथ पर उन्होंने इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
HIT- हाइवे, इंफोर्मेशनवे, ट्रांसमिशनवे। पीएम ने अपनी नेपाल यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल किया था।
AIM- अटल इंवेंशन मिशन।
FID- फर्स्ट डिवेलप इंडिया। (मेक इन इंडिया का मंत्र)
Himmat- महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन।
BHIM- भारत इंटरफेस फॉर मनी। (डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए मोबाइल एप्लीकेशन)
IT+IT+IT- इंडियन टेलेंट+ इंफोर्मेशन टेक्नॉलजी = इंडिया टूमोरो। (यह मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया का एक पार्ट है)
PRASAD- तीर्थयात्रा का कायाकल्प और आध्यात्मिकता को बढ़ावा।
PAHAL- प्रत्यक्ष हस्तांतरित लाभ। एलपीजी की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में
4Ps- अच्छे प्रशासन के लिए पीपल प्राइवेट-पब्लिक पार्टनर्शिप।
SETU- स्व रोजगार और प्रतिभा का सही इस्तेमाल। सभी स्टार्टअप्स के लिए पैसे देने की बात।
3S- स्किल, स्कैल, स्पीड। चाइना से मुकाबला करने के लिए इसकी जरूरत है।
SWAYAM- स्टडी वेब्स फॉर एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंडस।(यह बात आईआईटी और आईआईएम के साथ ही सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज से फ्री में ऑनलाइन कोर्स कराने के लिए कही गई थी।)
SAMAVAY- युवाओं की प्रगति के लिए एक विशेष कौशल मूल्यांकन मैट्रिक्स। (यह एजूकेशन सिस्टम में कुछ बदलाव के लिए कहा गया था।)
MOM- मार्स आर्बिटर मिशन। मंगल मिशन। मॉम की सफलता के बाद पीएम ने यह कहा था।
