Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में हो रही एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला गोद में बच्ची लिए मंडप पर पहुंच गई। महिला ने दावा किया दूल्हा उसका पति है और गोद में जो बच्ची है वो उन दोनों की है। यह बात सुनते ही शादी वाले घर में हंगामा मच गया।

दूल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाया

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार घटना नौ मई की है। बच्ची के साथ महिला की अप्रत्याशित एंट्री से पहले तक सब कुछ सामान्य था। सामान्य शादी की ही तरह सारी रस्में की जा रही थीं। इसी दौरान दूल्हे की कथित प्रेमिका ने पहुंच कर शादी रुकवा दी। मामला जालौन के कोंच नगर के होटल आशीर्वाद का है।

होटल में कोंच के रहने वाले शंभू सुहाने के बेटे प्रभाकर की शादी हो रही थी। इसी बीच घुसिया निवासी एक महिला गोद में बच्ची लिए आ पहुंची। उसने प्रभाकर पर धोखा देने का आरोप लगाया। महिला ने दावा किया कि वे दोनों बीते पांच साल से साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़ें – MP News: दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के बीच तड़पने लगी 7 साल की बच्ची, हो गई मौत, आखिर क्या थी वजह?

महिला जिसकी पहचान नेहा के रूप में हुई ने दावा किया कि प्रभाकर ने उससे शादी की है। दोनों को एक बेटी भी है। अब वो उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। हालांकि, प्रभाकर उसे पहचानने से भी मना कर दिया।

इधर, मामले की गंभीरता को समझते हुए लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी। उन्होंने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसल कराने की FIR कोतवाली में दर्ज करा दी। मामला पुलिस के पास पहुंचते ही नेहा न्याय पाने के लिए कोतवाली में बैठ गई।

यह भी पढ़ें – Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन के बाद सूटकेस से चोरी हो गए 30 लाख के गहने, दंपति का आरोप, जांच शुरू

हालांकि, तबीयत बिगड़ने का बाद उसे एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। नेहा ने बताया कि प्रभाकर उसे झूठ बोलकर शादी करने आया था। इस बात का पता चलते ही वो शादी रुकवाने पहुंच गई। नेहा ने दावा किया वे दोनों पांच साल से साथ हैं। उनकी एक बच्ची भी है, जिसके आधार कार्ड पर बतौर पिता प्रभाकर का ही नाम है।

पूरे मामले में पुलिस ने क्या कहा?

नेहा ने कहा कि उसने मेरी जिंदरी बर्बाद कर दी, मैं अब उसे दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने नहीं दूंगी। वहीं, दुल्हन के ताऊ ने कहा कि शादी 10 लाख रुपये में तय हुई थी, लेकिन लड़का कार भी मांगने लगा। इस वजह से शादी कैंसल कर दी। हमें अपनी बेटी उनके घर नहीं ब्याहनी। वो हमें शादी का खर्चा दे दें।

इधर, पूरे मामले में कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि नेहा ने अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। लेकिन कोतवाली कोंच में एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उसने लिखा है कि अगर प्रभाकर ने उससे दो दिनों के भीतर कोर्ट मैरेज नहीं कि तो वो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी।