Budaun Samdhi Samdhan Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सास-दामाद की लव-स्टोरी अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि राज्य के बदायूं जनपद से एक और अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां कथित तौर पर एक महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई।
नकदी और कीमती सामान लेकर भागने का आरोप
मामला बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 43 वर्षीय ममता अपनी बेटी के 46 वर्षीय ससुर शैलेंद्र के साथ घर से सारी नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गई। इस घटना के सामने आने बाद हंगामा मच गया। ममता के पति ने कहा, “वे एक साल से प्रेम संबंध में थे। 11 अप्रैल को ममता ने शैलेंद्र को फोन किया और दोनों एक साथ फरार हो गए।”
ममता के बेटे ने भी अपने पिता का समर्थन किया और कहा कि जब उसके पेशे से ट्रक ड्राइवर पिता बाहर होते थे, तो उसकी मां और शैलेंद्र अक्सर उनके घर पर समय बिताते थे।
यह भी पढ़ें – तीन बच्चों को छोड़ 9 साल छोटे भांजे संग फरार हुई मामी, पति को ‘नीले ड्रम’ वाली घटना की दी धमकी
पति ने तो यह भी दावा किया है कि इन दोनों के संबंधों की वजह से ही बेटी की सास घर छोड़ चुकी है। वह अपना अलग किराए के मकान में रहती है। उन्होंने दावा किया कि यह ऐसी पहली घटना नहीं है। वह दोनों पहले भी तीन बार भाग चुके हैं। लेकिन मैंने समझौता करके हर बार पत्नी को साथ रख लिया।
पति के आरोपों का महिला ने किया खंडन
इधर, पति के आरोपों और अखबारों में खबर छपने के बाद पत्नी ममता भी सामने आई। ममता ने सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि साल 2002 में दोनों की शादी हुई है। उनके चार बच्चे – दो बेटा और दो बेटी हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पति उन्हें प्रताड़ित करते हैं। यहां तक की कई बार उन्हें घर से भी निकाल दिया है।
उन्होंने रोते हुए कहा कि होली से पहले भी उन्होंने ऐसा ही किया जिसके बाद वो अपने भाई-भाभी के घर चली गई थी। लेकिन उन्होंने झूठी अफवाह फैला दी कि वो समधि के साथ भाग गई है।
यह भी पढ़ें – शॉपिंग, डिनर और फिर कत्ल; नाबालिग बीवी ने की पति की हत्या, वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई लाश, चार महीने पहले ही की थी शादी
पति को शराब का आदी बताते हुए ममता ने कहा कि मैंने अपने मायके की संपत्ति बेचकर उनकी मदद की। मेरी मां ने उन्हें पैसे दिए, लेकिन उन्होंने ऐसा किया। अब चाहे कुछ भी हो जाए मैं चूल्हा-चौका कर लूंगी पर पति के साथ नहीं रहूंगी।
पूरे मामले में पुलिस ने क्या कहा?
वहीं, पूरे मामले में अपना पक्ष रखते हुए समधी शैलेंद्र उर्फ बिल्लू ने कहा कि यह सारी बातें झूठी हैं। मेरी अपनी पत्नी है मैं क्यों किसी और के साथ संबंध में रहूंगा। उन्होंने मुझसे कानूनी पेच में फंसने के बाद पैसे उधार लिए थे। उसी को लेकर बस विवाद है।
हालांकि, शैलेंद्र की पत्नी ने ममता के साथ उनके संबंध होने का दावा किया। साथ ही पुलिस के अपील की कि वो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ममता की वजह से ही वो अगल हो गई। अब शैलेंद्र उन्हें खर्च तक नहीं देता है।इधर, क्षेत्राधिकारी केके तिवारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले कार्रवाई की जाएगी।