चेन्नई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने पति के साथ किराये के घर में 4 सालों से रह रही थी। एक दिन वह घर की सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे कमरे में एक जगह से लाल रोशनी आती दिखाई दी। रोशनी पेन जैसी दिखने वाली किसी चीज से आ रही थी। महिला को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये लाल रोशनी क्यों आ रही है। इसके बाद जब उसने पेन जैसी दिखने वाली चीज चेक की तो वह शॉक्ड रह गई। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?

दरअसल, महिला ने गौर से देखा तो पैन जैसी दिखने वाली चीज कैमरा था। जिसके जरिए उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही थी। जांच में पता चला कि उसके घर में जासूसी कैमरा एक डेंटल छात्र ने चोरी से इंस्टॉल किया था। वह उस कैमरे के जरिए महिला की जासूसी कर रहा था। वह महिला का वीडियो बना रहा था। छात्र को जासूसी कैमरा लगाने और वीडियो बनाने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे सामने आई घटना?

यह घटना मंगलवार (30 जनवरी) को तब सामने आई जब महिला अपने कमरे की सफाई कर रही थी। उसे पेन जैसी दिखने वाली चीज से एक लाल रोशनी दिखी। वह रोशनी अगल तरह की दिखाई पड़ रही था। महिला ने जानना चाहा कि आखिर वह रोशनी कहां से आ रही है। इसके बाद उसने अपने पति को इस बारे में बताया। ऑफिस से लौटने के बाद जब पति ने संदिग्ध पेन की जांच की तो पता चला कि वह एक गुप्त रिकॉर्डिंग डिवाइस था। इसके बाद उन्होंने कैमरे को चेक किया, जिसे देखने के बाद उनके होश उड़ गए। कैमरे की रिकॉर्डिंग में महिला कपड़े बदलते हुए दिखाई दे रही थी। यह वीडियो बिना उसकी जानकारी के रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद दंपत्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में खुला राज

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि महिला के कमरे में वह कैमरा डेंटल की पढ़ाई करने वाले छात्र ने लगाया था। छात्र का नाम इब्राहिम था। जो महिला के मकानमालिक का बेटा है। इसके बाद पुलिस ने इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।