पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कन्या पूजन के लिए गई बच्ची के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल, बच्ची नवमी के दिन आरोपी के घर कन्या पूजन के लिए गई थी। इसी दौरान अधेड़ उम्र के शख्स की उस पर बुरी नजर पड़ी और उसने छेड़खानी की प्लानिंग बना ली।
फिलहाल बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। साथ ही कथित आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इधर, घटना के बाद मासूम डरी हुई। पुलिस और मां-पिता उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची सुबह आरोपी के घर कन्या पूजन के लिए गई थी। पूजन के बाद वो चली गई थी। हालांकि, जब वो शाम में उसी गली से गुजर रही थी तो उसे बालकनी में खड़े शख्स ने देख लिया और आवाज देकर घर में बुला लिया।
बच्ची उसे परिचित समझ कर उसके घर चले गई। इसी दौरान कथित आरोपी ने पहले तो उसे गलत तरीक से छुआ और फिर अपनी ओर दबोचने की भी कोशिश की। हालांकि, इस दौरान बच्ची को खुद को छुड़ा कर भागने में सफल रही। घर जाकर उसने परिजनों को पूरी घटना की सूचना दी।
परिजनों ने बच्ची के गले और शरीर पर नाखून के निशान देखे। ऐसे में उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकयात मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों लुधियाना में बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या का मामला सामने आया था। यहां आरोपी ने पहले बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसे तीन मंजिले से नीचे फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।