Sambhal Baraati Pitayi: बारातियों का एक अलग ही रौब होता है। जब वे दूल्हे के साथ नाचते-गाते लड़की वालों के घर पहुंचते हैं तो उनके मन में शायद यही चल रहा होता है कि भाई हम तो बाराती हैं, दूल्हे की तरफ से हैं, हमारी तो अलग ही खातिरदारी होगी। वहीं, लड़की वाले भी इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि बारातियों को किसी बात की कोई तकलीफ ना हो। वो दुखी मन से ना लौंटे।

वर-वधू पक्ष आमने सामने आ गए

लड़की वाले अपनी क्षमता से बढ़कर बरातियों के स्वागत की कोशिश करते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि बारातियों की हरकत की वजह से शादी के माहौल में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो जाता है। वर-वधू पक्ष आमने सामने आ जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक निकाह के दौरान बारातियों की जमकर पिटाई की गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग एक दूसरे पर कुर्सियां और लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं।

छुहारे के लिए शुरू हो गई मारपीट

खबर है कि निकाह के बाद छुहारे बांटे जा रहे थे। इसी बीच बाराती में आए कुछ युवकों ने छुहारे की पैकेट लूटने की कोशिश की। इसी कारण विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में लोग दौड़-दौड़कर एक दूसरे पीटते दिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जिन बारातियों की स्वागत में लोगों ने सारे इंतजाम किए थे। उन्हें बदतमीजी करने पर पीटा जा रहा है। वहीं, पुलिस भी लोगों को काबू करने की कोशिश कर रही है। वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने पोस्ट किया है।

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए है। एक ने लिखा, “ये भी इतिहास में लिखा जाएगा कि संभल में छुआरे के लिए युद्ध हुआ था। इस युद्ध में हथियार के रूप में बेल्ट ,लाठी-डंडे ,कुर्सी आदि इस्तेमाल हुए थे। हालांकि इस युद्ध में ये नहीं पता चला कि कौन सा पक्ष ये युद्ध जीता था। मैं सरकार से मांग करता हूं विश्व प्रसिद्ध बागपत चाट युद्ध की तरह ही छुआरे युद्ध का भी सालगिरह हर साल मनाया जाए।”

पूरे मामले में पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ” गजब है!छुआरे के लिए युद्ध। सुनने में आ रहा है किसी ने अफवाह फैला दी थी कि जो छुआरा खायेगा उसकी शादी जल्दी होगी फिर क्या ? भगदड़ मचना ही था।”

फिलहाल पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 लोगों को पकड़ा है। दूसरे समुदाय की शादी में निकाह के बाद विवाद हुआ था। छुहारे बांटने को जमकर कुर्सी और लात-घूंसे लेकर चले थे। घटना हियातनागर थाना क्षेत्र की है।